CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Procurement Center Action : धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, तीन प्राधिकृत अधिकारी बर्खास्त

Paddy Procurement Center Action : धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, तीन प्राधिकृत अधिकारी बर्खास्त

By Newsdesk Admin
13/12/2025
Share
TI Suspended
TI Suspended

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। जिला महासमुंद में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह (Paddy Procurement Center Action) द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में 12 दिसंबर को कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा धान खरीदी केंद्र मोंगरापाली एवं धान खरीदी केंद्र गांजर का निरीक्षण किया गया। वहीं 11 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र केवां का भी निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान तीनों धान खरीदी केंद्रों में गंभीर अव्यवस्था (Paddy Procurement Center Action) पाई गई। धान की स्टेकिंग सुव्यवस्थित तरीके से नहीं की गई थी, जिससे खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके साथ ही नए एवं पुराने बारदानों में समिति का मार्का एवं स्टेंसिल भी निर्धारित मानकों के अनुसार सही तरीके से अंकित नहीं पाया गया।

मिलर द्वारा प्रदाय किए गए बारदानों की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित समितियों के प्राधिकृत अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की।

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित मोंगरापाली के प्राधिकृत अधिकारी गुलशन बघेल, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गांजर के प्राधिकृत अधिकारी पुनितराम सिन्हा तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित रिसीकेला के प्राधिकृत अधिकारी नेपाल साहू को उनके पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई।

कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि धान खरीदी केंद्रों में शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। धान की स्टेकिंग, बारदानों की गुणवत्ता एवं मार्किंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

PWD Tender Scam in Chhattisgarh : ब्लैकलिस्ट कंपनी को काम देने का आरोप
Diesel Crisis : डीजल की किल्लत के बीच आखिर क्यों बढ़ने लगी किसानों की बेचैनी, वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
Bhupesh Baghel : पूर्व मुख्यमंत्री का आज कोरिया दौरा, एक मुलाकात को लेकर जिले में क्यों बढ़ी चर्चा
पहली बार विधायक और सीधा मंत्री : राजेश, गजेंद्र और गुरु खुशवंत की अनोखी राजनीति यात्रा
Asia Legends Cup 2026 Chhattisgarh: अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दमदार मौजूदगी, तीन खिलाड़ी भारतीय लेजेंड्स टीम में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Fighters Recruitment
Bastar Fighters Recruitment : साय सरकार का बड़ा फैसला, 5,800 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Sonam Wangchuk Hunger Strike : सोनम वांगचुक की जबरन हिरासत को लेकर पत्नी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

सीजी भास्कर, 19 जुलाई :  सामाजिक कार्यकर्ता सोनम…

Surajpur Bridge Collapse
Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Paper Leak Issue
Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Former Naxals Politics
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?