सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर कैबिनेट के फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किसानों के भुगतान का मुद्दा उठाया है। उन्होंने धान की कीमत ₹3,100 से बढ़ाकर ₹3,358 प्रति क्विंटल करने और दिवाली से पहले किसानों को करीब ₹6,000 करोड़ देने की मांग की है। (Deepak Baij Demands)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Paddy Procurement Scam : धान खरीदी में अनियमितता पर प्रशासन सख्त, FIR दर्ज
धान की चौथी किस्त के ₹1,700 करोड़ जारी करने की मांग : Deepak Baij Demands
दीपक बैज ने धान की चौथी किस्त के ₹1,700 करोड़ जारी करने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने आदान सहायता की राशि एकड़ के बजाय प्रति क्विंटल के हिसाब से देने की बात कही।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Paddy Procurement Protest: धान खरीदी पर बवाल, स्थगन प्रस्ताव खारिज होते ही सदन में गरमाई सियासत

किसानों की सुविधा के लिए खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का फैसला लिया है। इस सीजन में किसानों से ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल खरीदी की सीमा तय की गई है। सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और किसानों की सुविधा के लिए 360 नए खरीदी केंद्र खोलने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें : Paddy Procurement CG : प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को विशेष धान खरीदी का फैसला
धान खरीदी सीजन से पहले किसानों के भुगतान का मुद्दा गरमाया : Deepak Baij Demands
बैज की मांग है कि चौथी किस्त और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि सहित करीब ₹6,000 करोड़ किसानों के खातों में दिवाली से पहले जमा किए जाएं। धान की कीमत और बकाया भुगतान का मुद्दा खरीदी सीजन से पहले चर्चा में है।
ख़बरें और भी हैं :Dhan Kharidi 2026-27 : धान खरीदी से पहले सरकार का बड़ा एक्शन, बारदाने से लेकर किसान पंजीयन तक तैयारियां तेज


