सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर । बेमेतरा जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले मंडी विभाग ने अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरकी में डॉली ट्रेडर्स के संचालक बोधीराम साहू के घर और गोदाम से करीब 210 क्विंटल धान जब्त किया गया। धान लगभग 500 कट्टों में रखा था। (Bemetara Paddy Seized)
यह भी पढ़ें : Fertilizer Action : अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का एक्शन, गोदाम सील
मौके पर मिला महाराष्ट्र नंबर का ट्रक, परिवहन की जांच जारी : Bemetara Paddy Seized
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धान महाराष्ट्र से लाया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर महाराष्ट्र नंबर का एक ट्रक भी मिला। ट्रक चालक योगेश मालवाडे ने बताया कि उसे किरकी गांव में धान पहुंचाने के लिए कहा गया था। हालांकि, धान किस व्यापारी ने भेजा और इसे किन परिस्थितियों में लाया गया, इसकी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें :Illegal Paddy Storage : अवैध धान का भंडारण एवं बिक्री की सूचना के लिए टोल फ्री नम्बर जारी

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी
मंडी विभाग के सचिव निकेश नरेटी ने बताया कि धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Balrampur Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर कार्रवाई, बलरामपुर में 400 बोरी धान जब्त
धान खरीदी सीजन से पहले अवैध भंडारण और परिवहन पर निगरानी बढ़ी
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होनी है। इससे पहले विभाग ने अवैध धान (Bemetara Paddy Seized) के भंडारण और परिवहन पर निगरानी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें : Illegal Sand : छापेमारी में खुली बड़ी गड़बड़ी, कई जगह मिला रेत का अवैध भंडारण, तुरंत हुई जब्ती
ख़बरें और भी हैं :CG Paddy Seizure : प्रदेश में अवैध भंडारण व परिवहन पर 1 लाख 52 हजार क्विंटल के करीब धान जब्त



