CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balrampur Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर कार्रवाई, बलरामपुर में 400 बोरी धान जब्त

Balrampur Paddy Seizure : धान खरीदी से पहले अवैध भंडारण पर कार्रवाई, बलरामपुर में 400 बोरी धान जब्त

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Balrampur Paddy Seizure
Balrampur Paddy Seizure

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले ही जिले में अवैध धान संग्रहण पर प्रशासन की सख्ती शुरू हो गई है। बलरामपुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कुरडीह निवासी रहमत अंसारी के घर से 400 बोरी अवैध धान (Balrampur Paddy Seizure 2025) जब्त किया है।

Contents
  • 15 नवंबर से शुरू होगी सरकारी धान खरीदी
  • कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई के निर्देश

यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ व्यापारी धान खरीदी शुरू होने से पहले बड़ी मात्रा में धान जमा कर अवैध रूप से बेचने की योजना बना रहे हैं। मौके पर छापेमारी के दौरान 400 बोरी धान बरामद किया गया जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

15 नवंबर से शुरू होगी सरकारी धान खरीदी

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार का अवैध परिवहन या भंडारण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी कलेक्टर ने सभी निगरानी दलों, नोडल अधिकारियों और राजस्व विभाग को लगातार जांच और निगरानी रखने को कहा है।

कोचियों और बिचौलियों पर कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध धान खरीदी या अनियमितता की जानकारी हो तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें। शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। (Balrampur Paddy Seizure 2025) प्रशासन की यह कार्रवाई खरीदी प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने और किसानों को उनके धान का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Chhattisgarh Mahatari Sadans : महिला सशक्तिकरण को समर्पित 51 महतारी सदनों का आज CM करेंगे लोकार्पण
50 रुपए के पेट्रोल पर विवाद, मैनेजर की हत्या और लूटपाट से दहला शहर…
Jashpur Axe Murder Case : बेटी को परेशान करने से रोकना पड़ा भारी, मां की कुल्हाड़ी से हत्या
PM Awas Yojana : पीएम आवास पर बहस को तैयार भूपेश बघेल, बोले- विजय शर्मा समय और जगह तय कर लें
Action taken against illegal fuel sales : दवा दुकानों की भी जांच शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?