CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad : 58 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त

By Newsdesk Admin
13/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 मई । जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एक ट्रक और तीन पिकअप वाहन भी जब्त किए गए हैं। (Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad’)

लोदाम थाना पुलिस ने ताजा कार्रवाई में 27 गौवंशों से भरे एक ट्रक को पकड़ा। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। ट्रक में गौवंशों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराकर पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार : Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad’

पुलिस ने दिसंबर 2025, फरवरी 2026 और अप्रैल 2026 में दर्ज गौ तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें मंजीत जांगड़े, नईम खान और यूसुफ खान शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2025 में भलमंडा चौक के पास एक पिकअप वाहन से 10 गौवंश, फरवरी 2026 में पतराटोली के पास 9 गौवंश और अप्रैल 2026 में कोनबीरा जंगल मार्ग से 12 गौवंशों को मुक्त कराया गया था। सभी मामलों में आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।

लोदाम क्षेत्र में बढ़ती गौ तस्करी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी को मजबूत किया है। ताजा कार्रवाई में रूपसेरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। (Jashpur Police’s ‘Operation Shankhnaad’)

जशपुर के SSP डॉ. लाल उमेद सिंह, ने कहा कि “ऑपरेशन शंखनाद” लगातार जारी रहेगा और गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Dhamtari Medical Store Raid : EOW की बड़ी कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज किए जब्त
इस गलती से पकड़ा गया होने वाली सास संग फरार दामाद, गिरफ्तार होते ही बोला- हम भागे जरूर, लेकिन मेरे ससुर
अंधविश्वास में ली महिला की जान… भूत-प्रेत भगाने के नाम पर पीटा, हुई मौत
Train Emergency Delivery : चलती ट्रेन में सुरक्षित प्रसव, सूझबूझ और समन्वय से बची दो ज़िंदगियां
Raigarh Minor Rape Case : नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?