CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इस गलती से पकड़ा गया होने वाली सास संग फरार दामाद, गिरफ्तार होते ही बोला- हम भागे जरूर, लेकिन मेरे ससुर

इस गलती से पकड़ा गया होने वाली सास संग फरार दामाद, गिरफ्तार होते ही बोला- हम भागे जरूर, लेकिन मेरे ससुर

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर 16 अप्रैल अलीगढ़ में अपनी ही होने वाली सास संग भागे दामाद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. 10 दिन से दोनों पुलिस को गच्चा दे रहे थे. 6 अप्रैल से ही दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे. पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई थी, लेकिन मोबाइल ऑफ होने के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिल पा रही थी. इस बीच दामाद राहुल ने 16 अप्रैल यानि आज अपना मोबाइल ऑन किया. पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई.लोकेशन थी बिहार-नेपाल बॉर्डर के पास सीतामढ़ी जिले की.

यहां टीकमगढ़ गांव में दोनों छिपे हुए थे. पुलिस जैसे ही उन तक पहुंचती, दोनों वहां से भी भाग निकले. लेकिन कहीं न कहीं दोनों के बीच या तो डर था या फिर दोनों भाग-भागकर अब थक चुके थे. इसलिए राहुल अपनी सास के साथ सीधे दादों थाने जा पहुंचा. वहां उसने सास के साथ सरेंडर कर दिया. राहुल दादों थानाक्षेत्र का ही रहने वाला है.दादों थाने ने तुरंत इसकी सूचना मंडराक थाना पुलिस को दी. मंडराक थाने की पुलिस ने फिर दोनों को अरेस्ट किया और अपने साथ ले गई. वहां दोनों से पूछताछ जारी है. दोनों की गिरफ्तारी के बाद नई तस्वीरें भी सामने आई हैं.जानकारी के मुताबिक, दामाद संग भागी सास अपना देवी ने बताया-

मैं पति जितेंद्र की यातनाओं से तंग आ चुकी थी. मैंने खुद राहुल से अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता करवाया था. लेकिन जितेंद्र बहुत ही शक्की मिजाज का इंसान है. वो मुझपर लांछन लगाता था. यहां तक कि राहुल से भी उसने मेरा नाम जोड़ना शुरू कर दिया. वो कहता था कि मेरे राहुल से नाजायज रिश्ते हैं. यह बात जब मैंने राहुल को बताई तो उसने मेरे दर्द को समझा. मुझे भी अच्छा लगा कि राहुल मुझे समझता है. बस फिर हम दोनों ने निर्णय किया कि हम अब हमेशा साथ रहेंगे, सास-दामाद बनकर नहीं. बल्कि, पति पत्नी बनकर.बिहार में छिपे थे दोनोंराहुल ने कहा- हम भागकर सबसे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर गए थे.

वहां होटल में रुके. हम अब साथ में ही रहना चाहते हैं. हम दोनों घर से भागे जरूर हैं, लेकिन हम दोनों के परिवारों ने जो हम पर इल्जाम लगाया है कि हम घर से गहने और लाखों का कैश लेकर भागे हैं, वो गलत हैं. हमने कोई चोरी नहीं की. बस प्यार था इसलिए भाग गए.फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. देखना होगा कि मामले में आगे और क्या-क्या खुलासे होते हैं. दोनों के घर वालों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है.

तेल डलवा कर भाग रहे थे निहंग, युवक ने पैसे लेने के लिए पकड़ा तो कृपाण से काट दी कलाई; हालत गंभीर
गोवा में हवाई किराया बना ‘दुश्मन’: पीक सीजन में वियतनाम-श्रीलंका से भी महंगा टिकट, CM सावंत केंद्र को लिखेंगे पत्र
Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: CM विष्णु देव साय का दावा—मजबूत किसान, सशक्त उद्योग और तेज़ी से बढ़ता सेवा क्षेत्र बने प्रदेश की पहचान
छात्रा की प्राइवेट तस्वीरों से बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता का घर से निकलना बंद, शातिर गिरफ्तार
संभल की शाही जामा मस्जिद पर ASI ले सकता है ये बड़ा फैसला, बोर्ड पर बदल जाएगा नाम?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Woman Found Dead
Raigarh Woman Found Dead : झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, पति लापता

Raigarh Woman Found Dead

Viral Train Havan Video
Viral Train Havan Video : चलती ट्रेन में हवन का वायरल वीडियो निकला प्राइवेट सैलून कोच का, रेलवे ने दी सफाई

Viral Train Havan Video

Raipur Social Media Case
Raipur Social Media Case : फेसबुक पर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज

Raipur Social Media Case

Security Guard Murder
Security Guard Murder : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, चार बाल अपचारी फरार

Security Guard Murder

Supreme Court's new initiative)
Supreme Court’s new initiative : सबसे पुराने 800 मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बनीं चार विशेष पीठें

Supreme Court's new initiative

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?