CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Trump Tariff

सीजी भास्कर, 8 अगस्त : भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का बिल अमेरिकी सीनेट (US Senate) में पास हो गया है। बिल के पक्ष में 86 सांसदों ने वोट किया, जबकि 11 सांसदों ने इसका विरोध किया। इस प्रस्ताव में भारत पर भी 100 फीसदी टैरिफ (Trump Tariff) लगाने का प्रावधान रखा गया है। हालांकि, यह अभी कानून नहीं बना है। इसे आगे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से भी मंजूरी मिलना जरूरी है।

Contents
  • भारत समेत 5 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ
  • पहले 500% टैरिफ लगाने का था प्रस्ताव
  • रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीदता है भारत
  • बिल पास, अब आगे क्या होगा

यह भी पढ़ें : Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत 

भारत समेत 5 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ

बिल के मुताबिक अमेरिका भारत, चीन, अजरबैजान, हंगरी और स्लोवाकिया से जुड़े आयात पर 100 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है। इस बिल को रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के सांसदों का समर्थन मिला है। इसका मुख्य उद्देश्य रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है, ताकि रूस की तेल से होने वाली कमाई कम की जा सके।  इस प्रस्ताव के पीछे रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने की रणनीति बताई जा रही है। अमेरिका का मानना है कि रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने से रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें :  Chamba Bus Accident : चंबा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

पहले 500% टैरिफ लगाने का था प्रस्ताव

इस बिल के शुरुआती ड्राफ्ट में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी तक टैरिफ (Trump Tariff) लगाने का प्रस्ताव था। हालांकि, बाद में इसे घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया। अब सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भेजा जाएगा।

अगर प्रतिनिधि सभा से भी बिल पास हो जाता है, तो इसे अंतिम मंजूरी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही यह कानून का रूप ले सकेगा। फिलहाल भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव प्रक्रिया में है।

यह भी पढ़ें : Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई

रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीदता है भारत

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल (Russian Crude Oil) खरीदता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड करीब 26.1 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल खरीदा था। यह भारत के कुल कच्चे तेल आयात का करीब 53 फीसदी बताया गया है।

मई की तुलना में जून में भारत ने रूस से करीब 39 फीसदी अधिक कच्चा तेल आयात किया। ऐसे में अगर अमेरिका की ओर से 100 फीसदी टैरिफ (Trump Tariff) लागू किया जाता है, तो भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों के साथ-साथ भारतीय कंपनियों और उपभोक्ताओं पर भी इसका असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :  Dog Cremation Controversy : मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर हंगामा, परंपरा को लेकर उठे सवाल

बिल पास, अब आगे क्या होगा

अमेरिकी सीनेट से बिल पास होने के बाद अब अगली नजर प्रतिनिधि सभा पर है। वहां मंजूरी मिलने के बाद ही इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। यदि राष्ट्रपति भी मंजूरी दे देते हैं, तो भारत समेत संबंधित देशों पर प्रस्तावित अतिरिक्त टैरिफ लागू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर हिमाचल में आयोजन, उप-मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, जानें क्या?
सोने के दाम में बढ़ोतरी, चांदी हुई सस्ती: जानें ताजा रेट..
BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात
मोबाइल पर बात करती पकड़ी गई बड़ी बेटी, पिता ने छोटी को भी पीटा… फिर फंदे से झूल गईं दोनों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Traffic
Raipur Traffic : जाम से मिलेगी राहत, चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने की तैयारी

राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव के बीच शहर…

Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब
Chhattisgarh EMC 2.0 : छत्तीसगढ़ में 9,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां बनेगा इलेक्ट्रानिक्स हब

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को…

Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय
Balod Excellent School : छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेंगे 5 विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय

राज्य सरकार ने जिले के पांचों विकासखंडों में…

Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती
Chhattisgarh Power Company Recruitment : युवाओं के पास रोजगार का मौका, बिजली कंपनी में 1235 पदों पर बंपर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh…

Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली
Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली

9वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?