CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
PARAS Portal
PARAS Portal

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Contents
  • हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा PARAS Portal 
  • सीमांकन में देरी पर जताई नाराजगी
  • हर किसान का एग्रीस्टैक में पंजीयन कराएं
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का करें समय पर निराकरण
  • सेवा सेतु से सभी सेवाएं हों ऑनलाइन
  • मोबाइल टॉवर, स्कूल शिक्षा और जी-रामजी योजना की भी समीक्षा
PARAS Portal
PARAS Portal

यह भी पढ़ें : Gram Panchayat : गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज, समस्याओं के समाधान की मांग तेज

हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा PARAS Portal 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को पारस पोर्टल के माध्यम से राज्य की प्रमुख योजनाओं और जनसेवाओं की समीक्षा की जाएगी। इस पोर्टल (PARAS Portal) से योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति आएगी।

यह भी पढ़ें : Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा

सीमांकन में देरी पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में लंबित सीमांकन मामलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद भी समय पर सीमांकन नहीं होना गंभीर लापरवाही है। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय-सीमा में हर प्रकरण का निराकरण सुनिश्चित करें और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें : Asaram Supreme Court : अंतरिम राहत की उम्मीद पर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला

हर किसान का एग्रीस्टैक में पंजीयन कराएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रीस्टैक केवल धान खरीदी की व्यवस्था नहीं, बल्कि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आधार है। उन्होंने सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी अधिकारी की लापरवाही से यदि कोई किसान योजना से वंचित हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : Asaram Supreme Court : अंतरिम राहत की उम्मीद पर लगा ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का करें समय पर निराकरण

बैठक में सीएम हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बचाना है। उन्होंने ऊर्जा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा राजस्व विभाग की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अब तक 1.10 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें 65 हजार से ज्यादा का निराकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : Fake SIM : आधार-बायोमेट्रिक का खेल, फर्जी सिम जारी, आरोपी गिरफ्तार

सेवा सेतु से सभी सेवाएं हों ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने सेवा सेतु पोर्टल (PARAS Portal) से अब तक नहीं जुड़ी शासकीय सेवाओं को भी शीघ्र ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों, कॉमन सर्विस सेंटर और अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक सेवा सेतु की सुविधा पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें : Drug Tablets : भिलाई में कॉलेज के पास नशे का कारोबार, 600 टेबलेट जब्त

मोबाइल टॉवर, स्कूल शिक्षा और जी-रामजी योजना की भी समीक्षा

बैठक में विकसित भारत जी-रामजी योजना, डीबीएन वित्तपोषित 476 मोबाइल टावरों की स्थापना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश, सरस्वती साइकिल योजना और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में किचन गार्डन विकसित करने और सहजन, कटहल जैसे उपयोगी पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं :  Kidnapping Robbery : भिलाई में मदद के बहाने अपहरण-डकैती, फरार आरोपी गिरफ्तार

Super Randonneur Record: 5 दिनों में इतिहास रचकर सुरेश दुआ बने छत्तीसगढ़ के पहले साइकिलिस्ट
DGP Bilaspur Police Review: बिलासपुर पहुंचे अरुण देव गौतम, 24 घंटे में लूटकांड खुलासे पर पुलिस टीम की सराहना
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती: मसीही समाज ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
Goat Theft Case Exposed: CCTV Footage से खुला राज, बकरा चोरी कर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Balrampur Child Murder : अंधविश्वास की आग में मासूम की बलि: बीमार बेटे के लिए तीन साल के बच्चे की हत्या  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa News
Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान

जिले में अलग-अलग घटनाओं में 40 साल के…

Korba Murder Case
Korba Murder Case :  लिव-इन पार्टनर की मौत के बाद सेप्टिक टैंक में मिला शव, बदबू से खुला हत्या का राज

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लिव-इन पार्टनर की…

Mahanadi Water Dispute
Mahanadi Water Dispute :  साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद

राज्यों से जुड़े मुद्दों, विकास और आपसी सहयोग…

DUSU Election
DUSU Election :  डूसू चुनाव में NSUI का खाता नहीं खुला, अब उम्मीदवार चयन और रणनीति पर होगी समीक्षा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के बाद…

Raipur Traffic
Raipur Traffic : गणेशोत्सव में बदली रायपुर की यातायात व्यवस्था, 27 सितंबर तक दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री

गणेशोत्सव के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?