CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ात से सीमांकन, कारोबारी नरेंद्र मोटवानी समेत 4 पर FIR; मां-बेटे के अपहरण का आरोप…

जमीन घोटाला: फर्जी कागज़ात से सीमांकन, कारोबारी नरेंद्र मोटवानी समेत 4 पर FIR; मां-बेटे के अपहरण का आरोप…

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 अप्रैल |

बिलासपुर में करोड़ों रुपए कीमती जमीन हड़पने के लिए जमीन कारोबारी नरेंद्र मोटवानी और उसके रिश्तेदारों ने कूटरचना-फर्जीवाड़ा कर सीमांकन करा लिया। इस काम के लिए उन्होंने दूसरी महिला को जमीन मालिक मीना गंगवानी बनाकर तहसील में खड़ा किया।

फर्जी दस्तावेज से सीमांकन रिपोर्ट अपने पक्ष में हासिल करा ली। इस मामले में वास्तविक भू-स्वामी की रिपोर्ट पर पुलिस ने नरेंद्र मोटवानी, डूलाराम मोटवानी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, गुरु नानक चौक स्थित पेंडलवार नर्सिंग होम के पास रहने वाली मीना गंगवानी (50) गृहिणी है। नर्सिंग होम के पास सड़क से लगी खसरा नंबर 445 में उनकी 8.90 डिसमिल करोड़ों रुपए कीमती भूमि है, जो उन्हें पति की मौत के बाद विरासत में मिली है। पति के जीवित रहते ही अशोक उबरानी से जमीन का कब्जा प्राप्त करने के संबंध में विवाद चला आ रहा है।

अशोक ने अपने नाम की भूमि खसरा 453/09 व 454/10 को देखरेख के लिए डूलाराम मोटवानी को पावर ऑफ अर्टानी बना दिया था। तब से डूलाराम मोटवानी मीना गंगवानी और उसके पूरे परिवार पर संपत्ति छोड़ने दबाव बना रहा है। उनके स्वामित्व की भूमि पर पति ने जीवित रहते हुए बाउंड्रीवॉल बनवाया था, जिसे अपनी जमीन की बाउंड्री बताकर डूलाराम पहले ही तोड़ चुका है।

कूटरचना कर बनाए फर्जी दस्तावेज और कराया सीमांकन

इसके बाद से दोनों के बीच सीमांकन को लेकर विवाद शुरू हो गया। ऐसे में डूलाराम मोटवानी ने तहसील में 10 मार्च 2022 को मीना गंगवानी के नाम से दूसरी महिला को खड़े कर फर्जी आवेदन, शपथ पत्र आदि पेश कर फर्जी हस्ताक्षर कराया। इसके बाद सीमांकन रिपोर्ट तैयार कराई।

डूलाराम ने अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय जमीन खुद की होना बताकर मीना के बेटे के खिलाफ कब्जा दिलवाने आवेदन पेश कर बाउंड्री तोड़ दी। मामले में पुलिस ने डूलाराम मोटवानी, नरेंद्र मोटवानी, महेंद्र मोटवानी और राजेंद्र मोटवानी के खिलाफ दस्तावेजों में कूटरचना कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

मां-बेटे को बंधक बनाकर की थी बेरहमी से पिटाई

चर्चित और विवादित भू-माफिया नरेंद्र मोटवानी के खिलाफ नाबालिग लड़के ने उसे व उसकी मां का अपहरण कर बंधक बनाने और बेरहमी से मारपीट करने की शिकायत की थी। पुलिस उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस केस में दयालबंद के कुख्यात बदमाश ऋषभ पनिकर भी शामिल था।

पुलिस अफसरों के निर्देश पर मामले में केस दर्ज कर नरेंद्र मोटवानी और ऋषभ पनिकर को गिरफ्तार किया था। इस दौरान नरेंद्र मोटवानी ने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर खुद को मेडिकल तौर पर अनफिट घोषित करा लिया। जिसका उसे कोर्ट में जमानत के रूप में मिला। तब से वह मीना गंगवानी व बेटे पीयूष गंगवानी के पीछे पड़ा है।

बैंक मैनेजर के साथ मिलकर 14 लाख का फर्जी लोन

भू-माफिया नरेंद्र मोटवानी ने शुभम विहार निवासी कौशल सिंह ने मिलकर ठेकेदार को जमीन दिखाई थी। लोन के संबंध में उनकी सेंट्रल बैंक के मैनेजर से मीटिंग हुई। इसके बाद मैनेजर से मिलीभगत कर गोविंदा कंस्ट्रक्शन के पार्टनर राजेश सिंह और नरेंद्र मोटवानी ने कुछ जरूरी दस्तावेज लेने के बाद घूमाना शुरू कर दिया।

इस बीच फर्जी हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपए का लोन सेक्शन करा कर पूरी राशि हड़प ली। इस मामले में भी पुलिस ने धोखाधड़ी व कूटरचना का मामला दर्ज किया था।

Bhilai Breaking : सवारी के लिए आटो करता रहा इंतजार, नहीं आई तो आगे बढ़ने से नाराज़ युवकों ने आटो से उतार चालक को सड़क पर घसीट कर पीटा, मामला भिलाई-3 थाना का
Child Sponsorship Scheme 2025 : इस योजना से हर बच्चे की किस्मत बदलेगी… जानिए क्या है सरकार की ये स्कीम
Durg Bilaspur Commissioner System : रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी कमिश्नर राज की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खाका किया तैयार
Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन
बिलासपुर में 5 महीने पहले हमलावर से हुआ विवाद,सराफा एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?