सीजी भास्कर, 5 नवंबर। लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना नया Zenbook 14 (Asus Zenbook) भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस लैपटॉप में 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा कर रही है। दमदार प्रोसेसर, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ इसे तीन प्रोसेसर विकल्पों में पेश किया गया है।

तीन प्रोसेसर विकल्पों में उपलब्ध Asus Zenbook
Asus Zenbook 14 में Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर का विकल्प मिलेगा। Intel मॉडल में 14 इंच की 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। वहीं AMD और Snapdragon मॉडल में Full-HD+ OLED डिस्प्ले मिलेगी।
यह भी पढ़ें…Highest Railway Station : चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?
16GB RAM और 512GB स्टोरेज
लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB SSD स्टोरेज (Asus Zenbook) दिया गया है। इसके साथ Windows 11, AI फीचर्स और USB Type-C फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, 33 घंटे की बैटरी लाइफ कंपनी का दावा है। वास्तविक बैकअप इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें…Tata Iveco Deal : मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील
इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत
Asus Zenbook 14 के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:
- बेस मॉडल: 1,36,990 रुपये
- AMD वेरिएंट: 1,56,990 रुपये
- Intel Core Ultra 9 टॉप मॉडल: 1,67,990 रुपये
इसके साथ कंपनी ने ZenMouse MD202 भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें…US Midterm Elections : अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम
दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम OLED डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ के साथ Asus का नया लैपटॉप बाजार में एक नया विकल्प (Asus Zenbook) बनकर आया है।
खबरें और भी हैं…Food Adulteration : बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट



