CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Outlook Freezing Issue : Outlook क्रैश से मचा हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट को जारी करना पड़ा दूसरा इमरजेंसी Windows अपडेट

Outlook Freezing Issue : Outlook क्रैश से मचा हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट को जारी करना पड़ा दूसरा इमरजेंसी Windows अपडेट

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Outlook Freezing Issue
Outlook Freezing Issue

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 यूजर्स के लिए एक और इमरजेंसी अपडेट जारी किया है, जिसका मकसद Outlook में आ रही गंभीर क्रैश समस्या को ठीक करना है। जनवरी 2026 के Patch Tuesday अपडेट के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने शिकायत की थी कि Outlook बार-बार क्रैश हो रहा है या पूरी तरह हैंग हो जा रहा है, जिससे ईमेल तक पहुंचना मुश्किल हो गया।

कंपनी के अनुसार, यह समस्या खासतौर पर उन यूजर्स में ज्यादा देखी गई, जो Outlook में क्लाउड-बेस्ड फाइल्स का इस्तेमाल (Outlook Freezing Issue) कर रहे थे। जिन लोगों ने अपनी PST फाइल्स को OneDrive या अन्य क्लाउड-सिंक फोल्डर में सेव कर रखा था, उनके सिस्टम पर Outlook या तो खुल ही नहीं रहा था या कुछ देर बाद अपने आप बंद हो जा रहा था।

माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि जनवरी 2026 के सिक्योरिटी अपडेट के बाद कुछ ऐप्स में क्लाउड स्टोरेज से जुड़ी फाइल्स को खोलने और सेव करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी आ गई थी। इसका सीधा असर Outlook पर पड़ा, क्योंकि ईमेल डेटा और अटैचमेंट्स के लिए यह ऐप बड़े पैमाने पर क्लाउड सिंक का उपयोग करता है।

इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने Out-of-Band अपडेट जारी किया है। आमतौर पर ऐसे अपडेट बहुत कम मामलों में लाए जाते हैं, जब किसी बग के कारण यूजर्स का कामकाज बुरी तरह प्रभावित (Outlook Freezing Issue) हो रहा हो और अगले रेगुलर अपडेट तक इंतजार करना संभव न हो। 2026 में यह दूसरा मौका है, जब कंपनी को जनवरी अपडेट के बाद इमरजेंसी पैच जारी करना पड़ा है। इससे पहले Windows 11 में शटडाउन और हाइबरनेशन से जुड़ी गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए भी अलग से अपडेट लाया गया था।

यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि नया अपडेट cumulative है। यानी इसमें जनवरी 2026 अपडेट से जुड़े पहले के सभी इमरजेंसी फिक्स शामिल कर दिए गए हैं। अलग-अलग पैच इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। माइक्रोसॉफ्ट ने सलाह दी है कि जिन यूजर्स का Outlook क्लाउड-बेस्ड फाइल्स के साथ क्रैश हो रहा है, वे इस अपडेट को तुरंत इंस्टॉल करें, ताकि ऐप सामान्य रूप से काम करने लगे।

हालांकि, बार-बार सामने आ रही इन समस्याओं ने Windows अपडेट्स की भरोसेमंदी को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। 2025 के दौरान भी कई बड़े अपडेट्स के बाद सिस्टम लेवल बग सामने (Outlook Freezing Issue) आए थे। माइक्रोसॉफ्ट लगातार सिक्योरिटी अपडेट्स की अहमियत पर जोर देता रहा है, लेकिन बार-बार इमरजेंसी फिक्स जारी होना आईटी एडमिन्स और आम यूजर्स दोनों के लिए चिंता का कारण बन सकता है।

फिलहाल कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक पर करीबी नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सुधारात्मक अपडेट जारी किए जाएंगे।

बड़ी खबर – Gmail and WhatsApp Baned : सरकार ने Gmail और WhatsApp पर लगाया प्रतिबंध, कहा – इंटरनेट के जरिए सरकारी दस्तावेज नहीं भेजे जाएंगे
Tejas Mk-1A : HAL को मिला तीसरा अमेरिकी इंजन, अक्टूबर में वायुसेना को मिलेंगे तेजस Mk-1A फाइटर जेट
Itel Zeno 20 Max India Launch : Itel Zeno 20 Max हुआ लॉन्च: मिलिट्री ग्रेड मजबूती, 5000mAh बैटरी और डायनामिक बार के साथ सिर्फ 5799 रुपये में एंट्री
Relief for Bhilai residents : अब 30 अप्रैल तक बिना जुर्माने के जमा कर सकेंगे संपत्तिकर
Twitter Down : दुनियाभर में फिर डाउन हुआ एलन मस्क का ‘X, एक दिन में तीसरी बार आई दिक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : बोलेरो से 88 किलो गांजा जब्त, 44 लाख के नशीले पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ganja Smuggling : पुलिस अब आरोपी से पूछताछ…

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?