पंचायत कार्यों में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप
सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर । बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने विधायक सुशांत शुक्ला पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और पंचायत कार्यों में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप के विरोध में कांग्रेस ने 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। (Beltara Congress Protest)
शनिवार को बेलतरा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सरपंच और नागरिक कांग्रेस नेता विजय केशरवानी के निवास पर जुटे। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद कलेक्टर को वॉट्सऐप के जरिए ज्ञापन भेजकर शिकायतों से अवगत कराया गया।
यह भी पढ़ें : Assembly Honour : विधानसभा सम्मान की सूची जारी, इस बार किन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को मिलेगा बड़ा अलंकरण

सरपंचों पर दबाव और ठेकेदारों को लेकर शिकायत
बैठक में पंचायत कार्यों में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप, सरपंचों पर दबाव बनाने और पसंदीदा ठेकेदारों से काम कराने के आरोप लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने अवैध उत्खनन समेत अन्य स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।
ज्ञापन में आरोप (Beltara Congress Protest) लगाया गया कि कुछ विकास कार्य शुरू होने से पहले ही संबंधित ठेकेदारों को कथित तौर पर अग्रिम भुगतान किया गया। इसके अलावा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेसियों ने प्रशासन से इन मामलों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Regularization : भिलाई निगम में 2,878 नियमितीकरण आवेदन लंबित, विधानसभा में विधायक रिकेश सेन ने उठाया मुद्दा
विजय केशरवानी ने कार्रवाई को लेकर दी चेतावनी
कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने कहा कि यदि कोई अधिकारी बदले की कार्रवाई या नियमों के विपरीत काम में सहभागी बनता है तो हर कार्रवाई (Beltara Congress Protest) का रिकॉर्ड रहता है। उन्होंने कहा कि सत्ता के प्रभाव में लिए गए फैसलों को जनता लंबे समय तक याद रखती है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि उनकी शिकायतों पर प्रशासन स्तर पर निष्पक्ष सुनवाई और जांच नहीं होती है, तो 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा।
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Milk Production Debate: विधानसभा में दुग्ध उत्पादन पर गरमा गई बहस, अजय चंद्राकर बोले— आत्मनिर्भरता अभी दूर


