CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh PSC Corruption : सीजीपीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पेपर लीक करना हत्या से भी गंभीर कृत्य

Chhattisgarh PSC Corruption : सीजीपीएससी घोटाले पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पेपर लीक करना हत्या से भी गंभीर कृत्य

By Newsdesk Admin
25/07/2025
Share
Chhattisgarh PSC Corruption
Chhattisgarh PSC Corruption

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए परीक्षा नियंत्रक सहित तीन आरोपितों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। न्यायमूर्ति बिभू दत्त गुरु की एकलपीठ ने कहा कि, जो प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करता है, वह लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करता है, यह कृत्य हत्या से भी गंभीर है।

कोर्ट ने सीधी टिप्पणी में कहा कि यह मामला बाड़ द्वारा ही फसल खाने जैसा है। यह घोटाला सीजीपीएससी 2020 परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें प्रश्न पत्र लीक कर डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे अहम पदों पर अपनों को चयनित करवाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने दो भतीजों नितेश और साहिल सोनवानी को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया।

इनकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक ललित गणवीर के माध्यम से उद्योगपति श्रवण गोयल तक पहुंची, जिन्होंने यह पेपर अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार को दिलवाया। पूर्व गृहमंत्री भाजपा नेता ननकीराम कंवर की याचिका में कहा गया कि इस परीक्षा में कई नेताओं और अफसरों के रिश्तेदारों को अनुचित लाभ देकर चयनित किया गया। हाई कोर्ट ने भी सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की थी कि, एक साथ इतने रिश्तेदारों का चयन इत्तेफाक नहीं हो सकता। इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। इसमें छह से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह, उनके भतीजे, परीक्षा नियंत्रक, उद्योगपति और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला
Ambikapur student protest : 10 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, सुनाई पीड़ा
Ganesh Visarjan Security : बप्पा की विदाई आज रात: 8 बजे से निकलेगी झांकी, सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी और 800 पुलिसकर्मी तैनात
छत्तीसगढ़ में “मूलवासी बचाओ मंच” पर लगा प्रतिबंध, सीजी सरकार ने ‘गैरकानूनी’ किया घोषित
Blanket Bank Initiative in Vaishali Nagar : गुरू घासीदास जयंती पर वैशाली नगर में कंबल बैंक की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

Teacher Service Book
Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सार्वजनिक बहस…

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?