CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

By Newsdesk Admin
04/10/2026
Share
Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर । साइबर ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में फ्रीज किए गए बैंक खातों को खुलवाने के लिए खाताधारकों को बार-बार थाने और साइबर सेल के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो सकती है। (Fraud Frozen Bank Account)

Contents
  • छोटे कारोबारियों के खाते भी हो जाते हैं फ्रीज : Fraud Frozen Bank Account
  • 90 दिन की अवधि में तय होगी खाते की स्थिति
  • फ्रीज खातों से जुड़ी शिकायतों के उदाहरण

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की मानक प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज होने के बाद यदि 90 दिनों के भीतर खाते पर रोक जारी रखने या हटाने का वैध निर्देश नहीं मिलता है, तो बैंक निर्धारित प्रक्रिया के तहत रोक हटाने की कार्रवाई शुरू कर सकता है। हालांकि, अदालत का कोई आदेश लंबित होने पर खाते पर रोक जारी रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें : डिजिटल मार्केटिंग जॉब के नाम पर ऑनलाइन ठगी: पहले दिया छोटे पैसे का लालच, फिर ठग लिए डेढ़ लाख से ज्यादा..

छोटे कारोबारियों के खाते भी हो जाते हैं फ्रीज : Fraud Frozen Bank Account

साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस लेनदेन की कड़ी की जांच करती है। इसके बाद संदिग्ध लेनदेन से जुड़े खातों पर बैंक के माध्यम से रोक लगाई जाती है। कई मामलों में ऐसे खाताधारक भी इसकी चपेट में आ जाते हैं, जिनका ठगी से सीधा संबंध नहीं होता।

उदाहरण के तौर पर किसी छोटे दुकानदार के खाते में ग्राहक ने 10 या 20 रुपए का सामान्य यूपीआई भुगतान किया और बाद में उसी भुगतानकर्ता के खाते में संदिग्ध लेनदेन सामने आया, तो लेनदेन की कड़ी में दुकानदार का खाता भी ब्लॉक हो सकता है। जांच के दौरान लेयर-1 से लेकर लेयर-6 तक के खातों पर रोक लगाई जा सकती है। इससे कारोबार, वेतन और रोजमर्रा के खर्च प्रभावित होते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Mule account racket busted : साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन: म्यूल अकाउंट रैकेट का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

 

90 दिन की अवधि में तय होगी खाते की स्थिति

संबंधित खाताधारक बैंक में लिखित शिकायत देकर खाते पर रोक लगाए जाने का आधार और उसे हटाने की प्रक्रिया की जानकारी मांग सकता है। बैंक शिकायत को निर्धारित व्यवस्था में दर्ज (Fraud Frozen Bank Account) करेगा। इसके बाद यदि 90 दिनों के भीतर जांच एजेंसी की ओर से रोक जारी रखने या हटाने का वैध निर्देश नहीं मिलता है, तो बैंक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाते को अनफ्रीज करने की कार्रवाई कर सकता है।

90 दिन की अवधि पूरी होने से कम से कम 15 दिन पहले संबंधित जांच एजेंसी को इसकी सूचना देने का भी प्रावधान है। वहीं, यदि विवाद केवल किसी खास रकम से जुड़ा है, तो संबंधित रकम पर रोक रखते हुए बाकी राशि के इस्तेमाल की अनुमति देने का सिद्धांत भी लागू हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें : म्यूल बैंक खाता गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में बैंक खातों की करते थे खरीद-बिक्री, ऑनलाइन सट्टा का भी संचालन

फ्रीज खातों से जुड़ी शिकायतों के उदाहरण

गोलबाजार के एक कारोबारी के खाते में ग्राहक ने सामान खरीदने के बाद यूपीआई से 90 रुपए का भुगतान किया था। इसके 24 घंटे के भीतर खाता ब्लॉक हो गया। कारोबारी का पूरा काम इसी खाते से चलता था और करीब तीन महीने की प्रक्रिया के बाद खाता खुल पाया।

दूसरे मामले (Fraud Frozen Bank Account) में खमतराई के एक व्यक्ति के खाते से एपीके फाइल के जरिए 76 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। इसके बाद उन्होंने अपना वेतन खाता ब्लॉक कराया, लेकिन कई महीने बाद भी खाता नहीं खुला, जिससे उनका वेतन अटक गया।

साइबर क्राइम प्रभारी के अनुसार, एमआरएम और जीएमआर पोर्टल के जरिए पीड़ितों की रकम वापस करने की प्रक्रिया चल रही है। जिन खातों के संबंध में अदालत का कोई निर्देश नहीं है, उन्हें अनफ्रीज करने की प्रक्रिया भी इसी माध्यम से की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :Cyber Awareness Campaign: छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, साइबर फ्रॉड से बचाव की मिली जानकारी

 

ख़बरें और भी हैं : म्यूल बैंक खाता गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में बैंक खातों की करते थे खरीद-बिक्री, ऑनलाइन सट्टा का भी संचालन

Khamardih Water Project Delay : एनओसी के चक्कर में 22 करोड़ की पेयजल परियोजना अटकी
Food Technology Institute : राज्य में खुलेगा फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, चावल की भूसी से निकाला जाएगा तेल
CG Politics: मैनपाट में BJP प्रशिक्षण शिविर, सीएम-विधायक-मंत्री पहुंचे, रातभर चलता रहा मेहमानों का स्वागत
Illegal Mining Dongargaon: मुरुम-रेत के अवैध उत्खनन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, SDM को सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई की उठी मांग
Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?