CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Temple Vandalism Bilaspur : संगमरमर की गणेश प्रतिमा खंडित, हनुमान के चांदी के नैन चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Temple Vandalism Bilaspur : संगमरमर की गणेश प्रतिमा खंडित, हनुमान के चांदी के नैन चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Temple Vandalism Bilaspur
Temple Vandalism Bilaspur

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में बदमाशों ने भगवान गणेश की संगमरमर से बनी प्रतिमा को तोड़ डाला और हनुमान के चांदी के नैन चुरा लिए। (Temple Vandalism Bilaspur) इस घटना की जानकारी लगते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र होकर विरोध कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि पुलिस तत्काल जांच कर आरोपितों को कड़ी सजा दे।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार निवासी मनीष दुबे ने बताया कि गांव के बंधवा तालाब में भगवान गणेश का मंदिर स्थापित है। यहां भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा की पूजा होती थी। साथ ही मंदिर परिसर में हनुमान की प्रतिमा भी विराजमान है। श्रद्धालुओं ने भगवान को चांदी के नैन अर्पित किए थे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए पहुंचे तो देखा कि गणेश प्रतिमा खंडित पड़ी थी और उसके टुकड़े जमीन पर बिखरे हुए थे। (Temple Vandalism Bilaspur)

इसी बीच यह भी सामने आया कि हनुमान के चांदी के नैन गायब थे। इसे आस्था पर गहरी चोट मानते हुए गांववाले बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों का जमावड़ा मंदिर परिसर में और बढ़ गया। (Temple Vandalism Bilaspur) आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे। इधर पुलिस की टीम गांव पहुंचकर पूछताछ कर रही है और संदेहियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

मनीष दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह वह तालाब पर स्नान करने गया तो देखा कि गणेश प्रतिमा टूटी हुई पड़ी थी। इसके बाद उसने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मिलकर अज्ञात आरोपितों की खोज शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला। (Temple Vandalism Bilaspur) मंगलवार को ग्रामीण व सामाजिक संगठनों के लोग मिलकर चकरभाठा थाना पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना सिर्फ चोरी नहीं बल्कि आस्था पर सीधा हमला है। (Temple Vandalism Bilaspur) लोग पुलिस से लगातार सुरक्षा और शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि
15 August Dry Day : स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री पर रोक, आज पूरे प्रदेश में ड्राई डे
Brijmohan Agrawal Aviation : छत्तीसगढ़ की उड़ान को नई ऊंचाई, रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की मांग, उड्डयन मंत्री से मिले सांसद बृजमोहन
Balod Accident : एनएच–30 पर बोलेरो और यात्री बस में टक्कर, चालक घायल, 30 यात्री बाल-बाल बचे
यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 2 की मौत:बस्तर में ड्राइवर को झपकी आने हादसा, 4 यात्री घायल, 30 अधिक लोग थे सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?