सीजी भास्कर, सरगुजा, 12 नवंबर 2026। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गईं। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रहे दो साल के मासूम के मुंह में पटाखा (Ambikapur News) फट गया। गंभीर रूप से घायल आदित्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मुंह में लगी चोट से अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण बच्चे की जान चली गई।
यह भी पढ़ें : Driver Association : प्रशासन और ड्राइवर संगठन के बीच बनी सहमति, शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी मांगें
खेलते समय मुंह में डाला पटाखा
घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा गांव की है। यहां रहने वाले इन्द्रजीत मांझी दीपावली के लिए घर पर पटाखे लेकर आए थे। नौ नवंबर की सुबह उनका दो वर्षीय बेटा आदित्य घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान परिवार के अन्य बच्चे लहसुन पटाखा (पाप-पाप) फोड़ रहे थे।
खेलते-खेलते आदित्य ने प्लास्टिक के पैकेट में रखा पटाखा मुंह में डालकर चबा लिया। इसी दौरान पटाखा उसके मुंह के अंदर ही फट गया। इस हादसे में उसके ऊपरी होंठ और मुंह को जोड़ने वाली नस कट गई, जिससे लगातार खून बहने लगा।
यह भी पढ़ें : Operation Baaz : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
दो अस्पतालों में चला इलाज
हादसे के बाद स्वजन तत्काल बच्चे को सीतापुर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उपचार के बाद रक्तस्राव रुकने पर वे उसे घर ले आए। हालांकि, रात में फिर से उसके मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद 10 नवंबर को स्वजन उसे दोबारा सीतापुर अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत में सुधार नहीं होने पर 11 नवंबर को उसे अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक लगातार उसका उपचार कर रहे थे, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
खून की व्यवस्था से पहले मौत
बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने स्वजन से खून की व्यवस्था करने को कहा था। परिवार के लोग खून जुटाने में लगे हुए थे। इसी दौरान रात में चिकित्सकों ने आदित्य की मौत होने की जानकारी दी। पिता इन्द्रजीत मांझी के अनुसार, मुंह में पटाखा फटने से लगी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनके बेटे की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़ें : Knife Attack : कसडोल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, जान से मारने की धमकी देकर किया हमला; कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार



