CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : पुश्तैनी जमीन बेंच दो कार्टून में भर कर घर में रखा डेढ़ करोड़ में से 62 लाख रूपया हो गया चोरी, परिवार के उड़े तोते, 20 दिन से थाना का लग रहा चक्कर

CG Breaking : पुश्तैनी जमीन बेंच दो कार्टून में भर कर घर में रखा डेढ़ करोड़ में से 62 लाख रूपया हो गया चोरी, परिवार के उड़े तोते, 20 दिन से थाना का लग रहा चक्कर

By Newsdesk Admin
16/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 नवंबर। एक घर से कार्टून में भरे 62 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से यह बड़ी खबर सामने आई है जिसमें एक परिवार को पुश्तैनी जमीन बेचकर मिले रूपये उसने घर में पलंग के नीचे रखे थे। इसी दौरान किसी ने रूपये चोरी कर लिए हैं। घटना की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी चोरों का पता नहीं लग पाया है। यह मामला रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता बालमुकुंद सोनकर ने बताया कि उनके पिता केएन सोनकर 7 भाई हैं, जिनकी मुजगहन थाना इलाके के रवेली गांव में 9 एकड़ जमीन है। इसी जमीन को करीब ढाई करोड़ में बेचा गया था। बालमुकुंद इसमें से डेढ़ करोड़ रुपए 2 कार्टून में और एक बैग में भरकर घर ले आए। उन्होने रकम को घर के बेडरूम में दीवान के अंदर रख दिया। 2 अक्टूबर को कर्ज चुकाने और घरेलू खर्च के लिए जब पैसे निकाले तब वहां 2 दो कार्टून रखे हुए थे। एक कार्टून में 62 लाख 61 हजार रुपए थे। वहीं दूसरे में 66 लाख रुपए थे।
इसके बाद जब 23 अक्टूबर को घर की महिला ने साफ सफाई के लिए दीवान को खोला तो नोटों से भरा एक कार्टून गायब था। चोरी हुए कार्टून में 62 लाख 61 हजार रुपए थे, इसके बाद परिवार के बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी गई। बालमुकुंद ने अपने परिवार के सभी लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने पैसे निकालने की बात नहीं कही। परेशान होकर बालमुकुंद सोनकर ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा से भी की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की देरी से आसपास में लगे CCTV कैमरे के फुटेज भी गायब हो सकते हैं। उन्हें शक है कि चोरी परिवार के बीच के किसी सदस्य या नौकर-चाकर ने ही की होगी।

Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल
Domestic Violence Case : घर में ‘शराबी पत्नी’ के रोज के हंगामे से परेशान पति पहुंचा थाने
CGPSC-DMF Scam : पेपर के नाम पर 70 लाख का आरोप, उत्कर्ष चंद्राकर और सतपाल छाबड़ा भेजे गए जेल
Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय
Lightning Fell On The Students : यूनिवर्सिटी के छात्रों के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली…खड़े-खड़े गिर गए नीचे…सामने आया CCTV फुटेज…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?