सीजी भास्कर, 14 नवम्बर । बेमेतरा शहर के नयापारा वार्ड नंबर 15 में घर में घुसकर गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में 13 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 नाबालिगों को भी रिमांड में लिया गया है। (Bemetara House Attack Case)
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
यह भी पढ़ें : Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला
घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामग्री जब्त की : Bemetara House Attack Case
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो धारदार हथियार, स्टील पाइप और बांस का डंडा समेत अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
यह भी पढ़ें : Elderly Men Assault Case : धमतरी में बुजुर्ग और युवक पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस
गिरफ्तार सभी 13 बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
एसडीओपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस मामले (Bemetara House Attack Case) की जांच कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का पैदल मार्च भी निकाला और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें : Elderly Men Assault Case : धमतरी में बुजुर्ग और युवक पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज


