सीजी भास्कर, 14 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अलग-अलग जगहों पर दो बुजुर्गों पर धारदार वस्तु से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। (Elderly Men Assault Case)
यह भी पढ़ें : ननद और देवर ने मिल कर भाभी को पीटा, बंटवारे को लेकर भिलाई के खुर्सीपार में जमकर बवाल, FIR दर्ज
गाली-गलौज से रोकने पर बुजुर्ग पर हमला : Elderly Men Assault Case
पहला मामला मगरलोड थाना क्षेत्र की करेलीबड़ी चौकी के ग्राम भेंडरी का है। यहां मातर मड़ई के दौरान बस स्टैंड के पास चाय की दुकान पर भागीरथी साहू अपने बेटे नारायण साहू के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ईश्वर राम उर्फ बल्ले साहू वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि महिलाओं की आवाजाही का हवाला देकर भागीरथी साहू ने उसे ऐसा करने से मना किया। इस बात पर आरोपी ने साइकिल के स्पोक के धारदार टुकड़े से उनके पेट पर 6 से 7 वार कर दिए। घायल भागीरथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी ईश्वर राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मंदिर के पास बैठे बुजुर्ग पर चाकू से हमला
दूसरा मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई का है। पुलिस के मुताबिक, 60 वर्षीय संतूराम साहू खाना खाने के बाद शीतला मंदिर के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव का खगेश कुमार निर्मलकर उर्फ सागर वहां पहुंचा और उनसे विवाद करने लगा।
आरोप है कि विवाद के दौरान खगेश ने संतूराम के पेट के बाईं ओर चाकू से वार (Elderly Men Assault Case) कर दिया। घायल को डायल 112 की मदद से कुरुद अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी खगेश कुमार निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : neighbor dispute violence : तीन हजार की उधारी बनी खूनी झगड़े की वजह, पुसौर में ब्लेड से हमला; दंपती न्यायिक रिमांड पर
ख़बरें और भी हैं :Khairagarh Sharp Weapon Monitoring : चाकू-छुरी की ऑनलाइन डिलीवरी से फैब्रिकेशन तक पुलिस की नजर


