CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश

Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
14/11/2026
Share
Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश
Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश

सीजी भास्कर, रायपुर, 14 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण (Chhattisgarh PWD News) के कामों में देरी करने वाले ठेकेदारों पर अब कार्रवाई की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मंजूरी प्राप्त निविदाओं वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि काम में हीलाहवाला करने और प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर उनका पंजीयन भी निरस्त किया जाए।

Contents
  • ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश
  • सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट होंगे दूर
  • दिसंबर तक पुराने बिलों का भुगतान
  • मंजूर टेंडर के कार्यादेश जल्द जारी हों
  • हर सप्ताह दो दिन फील्ड में रहेंगे अधिकारी

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

 

ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने 13 नवंबर को तीन अलग-अलग बैठकें लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्रालय में आयोजित बैठक में उन्होंने बस्तर संभाग में आरआरपी और आरसीपीएलडब्ल्यूईए के तहत निर्माणाधीन सड़कों और पुलों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। ठेकेदारों से बेहतर समन्वय और नियमित संवाद बनाकर काम में तेजी लाई जाए। जिन ठेकेदारों की ओर से लगातार लापरवाही बरती जा रही है या काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

यह भी पढ़ें : Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

 

सड़क हादसों वाले ब्लैक स्पॉट होंगे दूर

बैठक में सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट को दूर करने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। सचिव ने कहा कि ऐसे स्थानों पर जरूरी सुधार कार्य तत्परता से पूरे किए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालयों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सीआईआरएफ और नाबार्ड से सहायता प्राप्त परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।

 

यह भी पढ़ें : Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस

 

 

दिसंबर तक पुराने बिलों का भुगतान

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय निर्माण भवन में विद्युत एवं यांत्रिकी परिक्षेत्र के कार्यों की समीक्षा के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री और उपकरणों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उपकरणों, भवनों और विभागीय परिसंपत्तियों के रखरखाव में मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को किए जाने वाले भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 तक के सभी बिलों का भुगतान दिसंबर 2026 तक सुनिश्चित करने को कहा। लंबित भुगतानों की पूरी जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

 

यह भी पढ़ें :  Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

 

मंजूर टेंडर के कार्यादेश जल्द जारी हों

सभी परिक्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों, विद्युत एवं यांत्रिकी और सेतु बंध के मुख्य अभियंताओं के साथ हुई बैठक में भवन, सड़क और पुल निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। सचिव ने नए कार्यों की निविदा प्रक्रिया की जानकारी ली और जिन कार्यों की निविदाएं स्वीकृत हो चुकी हैं, उनके कार्यादेश चयनित ठेकेदारों और एजेंसियों को जल्द जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन, वन व्यपवर्तन और मुआवजा से जुड़े लंबित मामलों के निराकरण की भी समीक्षा की। अधिकारियों को जून 2027 से पहले मरम्मत किए जा सकने वाले सड़कों की सूची तैयार करने को कहा गया, ताकि समय रहते जरूरी मरम्मत कार्यों की योजना बनाई जा सके।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Paddy Procurement 2026 : धान खरीदी से ठीक पहले बड़ा खुलासा! पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के खेत का रकबा भी शून्य

 

हर सप्ताह दो दिन फील्ड में रहेंगे अधिकारी

सचिव मुकेश कुमार बंसल ने ठेकेदारों के कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग करने और उनके नियमित भुगतान पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। सभी मुख्य अभियंताओं से कहा गया कि वे अधीक्षण अभियंता से लेकर उप अभियंता तक के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों और आगामी बजट की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, सीजीआरआईडीसीएल के अतिरिक्त प्रबंध संचालक शशांक पाण्डेय, उप सचिव अंशिका पाण्डेय सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें :  Digital Life Certificate : अब पेंशन के लिए बैंक जाने की झंझट खत्म! मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण-पत्र

Interstate Cannabis Smuggling Gang Bust : अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 3.88 क्विंव. गांजा व कंटेनर की बनाई जब्ती
OP Choudhary Speech : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर बोले ओपी चौधरी, अब ‘विकसित भारत 2047’ का हिस्सा बनेगा हमारा राज्य
Chhattisgarh Road Accident : बालोद में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, पांच ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
Lakshmi Rajwade Inspection : गोबरी नाला पर अस्थायी रपटा निर्माण का निरीक्षण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश
Chhattisgarh PWD News : टेंडर मंजूर होने के बाद भी काम अटका तो ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंजीयन तक निरस्त करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में सड़क, पुल और भवन निर्माण (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर
Chhattisgarh Bal Prahari Club : अब स्कूलों में बच्चे ही बनेंगे बच्चों के सुरक्षा प्रहरी, बाल विवाह से लेकर नशे तक पर रखेंगे नजर

इसके लिए प्रदेश के शासकीय और निजी हाई…

Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात
Dharamjaigarh Tribal Pride Day : कल रायगढ़ के धरमजयगढ़ में कल जुटेंगे बड़े नेता, बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय समाज को मिलेगी बड़ी सौगात

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव…

Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस
Deepak Tandon Fraud Case : आइएएस आइपीएस अफसरों को भी नहीं छोड़ा! खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ठेकेदारों से ठगी, दीपक टंडन पर एक हफ्ते में 6 केस

छत्तीसगढ़ में होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर…

Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद
Narayanpur Naxal Search Operation : नक्सलवाद खत्म होने के दावे के बाद भी जंगलों में छिपा था सामान! DRG की सर्चिंग में मशीनों का बड़ा जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?