CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OP Choudhary Speech : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर बोले ओपी चौधरी, अब ‘विकसित भारत 2047’ का हिस्सा बनेगा हमारा राज्य

OP Choudhary Speech : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर बोले ओपी चौधरी, अब ‘विकसित भारत 2047’ का हिस्सा बनेगा हमारा राज्य

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
OP Choudhary Speech
OP Choudhary Speech

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Choudhary Speech) ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वे रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को रजत जयंती वर्ष की बधाई दी।

Contents
  • छत्तीसगढ़ का 25 वर्ष, विकास की गौरवगाथा
  • एक मेडिकल कॉलेज से 14 तक की यात्रा
  • रायगढ़ में 40 करोड़ से बन रहा नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ का 25 वर्ष, विकास की गौरवगाथा

श्री चौधरी (OP Choudhary Speech) ने कहा, “छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, यह हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण है। राज्य निर्माण का श्रेय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और संकल्प को जाता है। आज यह राज्य आत्मनिर्भरता और प्रगति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब छत्तीसगढ़ भी उसी दिशा में नए संकल्पों के साथ काम कर रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने रायपुर प्रवास के दौरान सात घंटे का समय देकर राज्य को अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जो प्रदेश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है।

एक मेडिकल कॉलेज से 14 तक की यात्रा

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण से पहले छत्तीसगढ़ में केवल एक सरकारी मेडिकल कॉलेज था, आज यह संख्या 14 तक पहुंच चुकी है और जल्द ही 20 से अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित होने जा रहे हैं। एमबीबीएस सीटें भी 100 से बढ़कर 2000 तक पहुंचने वाली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में IIT, IIM, NIT, IIIT जैसे राष्ट्रीय संस्थानों की स्थापना ने शिक्षा की दिशा बदल दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिला उद्योग, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में तीव्र प्रगति कर रहा है।

रायगढ़ में 40 करोड़ से बन रहा नालंदा परिसर

श्री चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में 40 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही संस्कृत महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, उद्यानिकी महाविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी तेजी से बन रहे हैं। ऑक्सी जोन पार्क, एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, क्रिकेट और फुटबॉल ग्राउंड सहित नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण, नगरीय विकास और बुनियादी ढांचे के कार्यों में रायगढ़ प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सभापति डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Axis Bank Fraud Chhattisgarh : एक्सिस बैंक के पूर्व कर्मचारी ने उड़ाए दो करोड़, 43 खाताधारकों से की हाईटेक ठगी, पत्नी के खाते में ट्रांसफर की रकम
AIIMS Raipur ACES 2026 : एम्स रायपुर में ACES 2026 का भव्य समापन, कार्डियक इमरजेंसी के क्षेत्र में बनी नई पहचान
छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस
Bilaspur Police Controversy : शौचालय में पीएम मोदी और सीएम साय का पोस्टर लगने से मचा बवाल, भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव
Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?