CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवा रायपुर में बनेगा भारत का पहला AI डेटा सेंटर, ₹1000 करोड़ का निवेश, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार…

नवा रायपुर में बनेगा भारत का पहला AI डेटा सेंटर, ₹1000 करोड़ का निवेश, 2000 से अधिक को मिलेगा रोजगार…

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मई |

भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को इसका भूमिपूजन किया। इस सेटर में 1 हजार करोड़ का इंवेस्टमेंट होगा। 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। देश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव नवा रायपुर के सेक्टर-22 में रख दी गई है।

यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। इसमें 2.7 हेक्टेयर हिस्सा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित होगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड इस सेंटर को डेवलप कर रहा है। पहले चरण में 5 मेगावाट क्षमता का सेंटर बनेगा।

इसे 150 मेगावाट तक एक्सपेंड किया जाएगा। भविष्य में इस प्रोजेक्ट में लगभग 2000 करोड़ रुपS का अतिरिक्त निवेश आने की बात सरकार की ओर से कही गई है।

क्या होगा इस सेंटर में ?

इस सेंटर में स्टोरेज और प्रोसेसिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), हेल्थटेक, डिफेंस, फिनटेक और डेटा एनालिटिक्स जैसे सेक्टर में सेवाएं भी दी जाएंगी। पार्क में GPU आधारित हाई-एंड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिकॉर्डिंग, लाइव डेटा स्ट्रीमिंग, और AI प्रॉसेसिंग जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी।

इस प्रोजेक्ट में 500 लोगों को नौकरी मिलेगी। इनडायरेक्ट तौर पर 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां हाई-एंड कंप्यूटिंग, लाइव डेटा स्ट्रीमिंग, एआई प्रोसेसिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसका असर हेल्थटेक, फिनटेक, स्मार्ट एग्रीकल्चर और रक्षा क्षेत्र में बड़े बदलावों के रूप में दिखाई देगा।

छत्तीसगढ़ को क्या फायदा मिलेगा

  • रोजगार- यह डाटा सेंटर पार्क आईटी, डाटा एनालिटिक्स, और तकनीकी रखरखाव जैसे क्षेत्रों में हजारों नौकरियां पैदा करेगा। छत्तीसगढ़ के युवा इस सेक्टर में करियर बनाना चाहें तो दिल्ली-मुंबई या बैंगलोर जाना होता है। अब रायपुर में ही इस सेक्टर में काम हो सकेगा।
  • किसानों की मदद: AI तकनीक से किसानों को स्मार्ट खेती, मौसम की सटीक जानकारी, और फसल प्रबंधन में मदद मिलेगी। इससे उनकी मेहनत का ज्यादा फल मिलेगा।
  • आदिवासियों को डिजिटल ताकत: दूरदराज के आदिवासी इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और सरकारी सेवाएं डिजिटल रूप से आसानी से पहुंचेंगी।
  • आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़: यह पार्क राष्ट्रीय और वैश्विक डाटा ट्रैफिक को संभालेगा, जिससे सरकारी सेवाएं तेज होंगी और राज्य डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनेगा।

CM साय ने क्या कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति के कारण कम समय में ही देश विदेश से स्थापना के लिए उद्योग आ रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि इसी साल स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर का लोकार्पण हो जाए। हम एक ऐसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं, जहां के युवा सेमीकंडक्टर भी तैयार करेंगे और एआई सेवाएं भी देंगे।

एआई डेटा सेंटर से प्रदेश में एआई आधारित सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग और व्यापार जगत के साथ इसका सीधा लाभ लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मिलेगा।

डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के कैबिनेट में लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले ही हमारी कैबिनेट ने डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में स्टेट ऑफ आर्ट नाइलिट (State of Art NIELIT) की स्थापना के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) को लगभग 10 एकड़ जमीन निःशुल्क आबंटित की है।

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम
अंबेडकर कल्याण हॉस्टल से जिंदा बम बरामद, आधी रात छापेमारी में 4 छात्र हिरासत में
बाल मेले का आयोजन बच्चों को स्वावलंबी बनने की प्रेरणा देता है – अमित जोगी, भारत माता पब्लिक स्कूल के बाल मेले में हुए शामिल
Ratha Yatra Raipur : राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने निभाई छेरापहरा की परंपरा, मांगा महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद
टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरी की बड़ी वारदात – 15 किलो की पीतल की हाथी मूर्ति गायब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?