सीजी भास्कर, 24 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा स्थित डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य की अनुपस्थिति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्राचार्य के नियमित रूप से कॉलेज नहीं आने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और परिसर में उनकी तस्वीर के साथ ‘लापता’ के पोस्टर लगा दिए। (Pendra College Principal Missing)
यह भी पढ़ें : Narayanpur Women College Suspension : महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 6 प्राध्यापक निलंबित
प्रवेश और छात्रवृत्ति के लिए भटक रहे छात्र : Pendra College Principal Missing
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्राचार्य के समय पर नहीं पहुंचने से कॉलेज के शैक्षणिक और प्रशासनिक काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षा फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए छात्रों को बार-बार कॉलेज के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

आंतरिक परीक्षाओं के आयोजन में अनियमितता का आरोप
कार्यकर्ताओं ने आंतरिक परीक्षाओं के आयोजन में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए कॉलेज प्रशासन को नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्राचार्य की नियमित उपस्थिति (Pendra College Principal Missing) सुनिश्चित नहीं हुई और कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
यह भी पढ़ें : भिलाई बना प्रेरणा का केंद्र: कल्याण महाविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ समारोह
ख़बरें और भी हैं : Balod Beedi Dispute Robbery : बीड़ी नहीं देने पर युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपए लूटे, बालोद में चार आरोपी गिरफ्तार


