CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि

विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि

By Newsdesk Admin
17/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। अत्यधिक वर्षा के कारण वैशाली नगर विधानसभा के कोसा नगर में प्रभावित 62 परिवारों को बहुत जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी।

विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से संबंधित क्षेत्र के लिए चर्चा कर राहत राशि की स्वीकृति प्राप्त कर ली है।

आपको बता दें कि विगत दिनों लगातार बारिश की वजह से भिलाई निगम अंतर्गत कोसा नगर क्षेत्र के मोहल्लों में पानी भरने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चतुर्थ दिवस वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कोसा नगर के प्रभावितों के संबंध में चर्चा करते हुए इन्हें तत्काल राहत प्रदान करने का निवेदन किया तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन द्वारा चिन्हांकित 62 परिवारों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है।

विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कोसा नाला में अत्यधिक बारिश की वजह से ओवर फ्लो के हालात बने थे। निगम अमला मौके पर भेज कर कोसा नगर में भरे पानी को निकलवाने टीम लगी रही।

इसके लिए तत्काल तहसीलदार, पटवारी और आर आई को मौका निरीक्षण के लिए भेजा गया। घरों में पानी भरने से वहां विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी। पानी की वजह से घरेलू सामान को भी क्षति पहुंची थी। जिला प्रशासन ने 62 प्रभावितों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार की थी। उन सभी प्रभावितों के लिए राहत राशि की घोषणा आज हुई है।

कोसा नगर में 62 परिवारों के घर में पानी भरने से उनका सामान भी खराब हो गया था। इस समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल पहल करते हुए राहत राशि की आज घोषणा कर दी है। लगभग एक सप्ताह के भीतर सभी 62 परिवारों को 6-6 हजार की राहत राशि प्रदान की जाएगी।

साथ ही कोसा नगर में बारिश के दिनों ऐसे हालात न हों, इसके लिए क्षेत्र के नाले नालियों से पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया था जिस पर कार्य जारी है।

Harish Duhan WCL Additional Charge: एसईसीएल प्रमुख को मिली वेस्टर्न कोलफील्ड्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी
Anuj Sharma : सोशल मीडिया पोस्ट पर हाई कोर्ट की सख्ती, अनुज शर्मा से जुड़े फोटो और वीडियो हटाने के दिए आदेश
Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा
रायपुर में NSUI का थाने का घेराव, पुलिस पर जबरन FIR दर्ज करने का आरोप; जांच की बात कह रही पुलिस…
Bilaspur Road Accident : ब्रेक लगते ही पलटी कार, हाईवा से जा भिड़ी… बिलासपुर सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR
Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR

बिलासपुर के शिक्षा विभाग में फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट…

Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज
Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज

बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक में मलेरिया (Malaria…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?