सीजी भास्कर, 03 नवम्बर । सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिकरापारा निवासी अंगद चौधरी (40) के रूप में हुई है। उसके सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घर के अंदर से लेकर आंगन तक खून के निशान पाए गए हैं। पुलिस पहली नजर में इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। (Angad Chaudhary Murder Suspicion)
यह भी पढ़ें : भिलाई में सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर गहरे जख्म के निशान
घर के अंदर से आंगन तक मिले खून के निशान : Angad Chaudhary Murder Suspicion
जानकारी के मुताबिक, अंगद की पत्नी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी। इसके बाद से वह घर में अकेला रह रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घर की ओर जाते देखा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर के बाहर आंगन में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Supervisor Murder Case : बारिश का पानी छिटकने पर थप्पड़ से नाराज नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या

घटनास्थल पर टूटी कुर्सी मिलने से घर में संघर्ष की आशंका
सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान घर के अंदर एक टूटी हुई कुर्सी और फर्श पर खून के निशान मिले। इसके अलावा मृतक के सिर और गले पर भी गंभीर चोटें पाई गईं। घटनास्थलकी स्थिति को देखते हुए घर के अंदर संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
पुलिस हत्या की आशंका से सभी पहलुओं पर कर रही जांच : Angad Chaudhary Murder Suspicion
पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया। आशंका है कि सोमवार रात 10 बजे के बाद वारदात हुई होगी। हालांकि, घटना किसने और किन कारणों से की, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मामले में आरोपियों और हत्या की वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में फिर निर्भया कांड : सामूहिक दुष्कर्म बाद ऑटो वाले की हैवानियत, खून से लथपथ दो KM चली पीड़िता
ख़बरें और भी हैं :Bilaspur Supervisor Murder Case : बारिश का पानी छिटकने पर थप्पड़ से नाराज नाबालिग ने की सुपरवाइजर की हत्या


