CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Case : गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थर से हत्या की आशंका

Murder Case : गली में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पत्थर से हत्या की आशंका

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share
Murder Case
Murder Case

सीजी भास्कर, 16 जून : बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई (Murder Case)। गली के बीचों-बीच शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी 26 वर्षीय इरफान बघीरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने गली में युवक का शव पड़ा देखा। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिसके बाद तत्काल सिरगिट्टी पुलिस को सूचना दी गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपितों ने इन्हीं भारी पत्थरों से युवक पर हमला किया होगा। पुलिस को संदेह है कि कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर वार किए जाने के कारण युवक की मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इस घटना को हत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना देर रात की बताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके (Murder Case)।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Double Murder : लूट की मंशा से बुना था खौफनाक खेल, पति पत्नी की हत्या के पीछे निकली चौंकाने वाली साजिश
BSP employee duped of Rs 38 lakh : मोटे रिटर्न का झांसा देकर एजेंट ने ऐंठी रकम
पत्नी की हत्या कर सांप के काटने का बहाना बनाया, दिव्यांग बेटियों ने इशारे से खोल दी साजिश…
Bribery Case in Rajasthan: 16 साल बाद आया फैसला, बिजली निगम के क्लर्क को एक साल कैद
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मुंबई में नकली आधार कार्ड पर बांग्लादेशी महिलाओं से देह व्यापार, 14 रेस्क्यू!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते
PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते

पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय बिलासपुर ने शिक्षा और…

Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर
Chhattisgarh Tourism Investment : टूरिज्म बोर्ड की प्रॉपर्टीज होंगी लीज़ पर, निवेशकों के लिए खुलेंगे नए अवसर

छत्तीसगढ़ में पर्यटन निवेश (Chhattisgarh Tourism Investment) को…

PWD Tender System : 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पर होंगी
PWD Tender System : 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पर होंगी

1 अक्टूबर 2026 से विभाग की सभी नई…

Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम
Holistic Progress Card : छत्तीसगढ़ के 33 स्कूलों में लागू होगा नया मूल्यांकन सिस्टम

सीजी भास्कर, 18 सितंबर : छत्तीसगढ़ में छात्रों…

Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन
Jogi Congress Merger : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी हलचल, जोगी कांग्रेस के विलय पर होगा मंथन

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?