CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

Bilaspur Youth Murder Case : गली में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित गणेश नगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव गली के बीचों-बीच पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। (Bilaspur Youth Murder Case)

Contents
  • सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव : Bilaspur Youth Murder Case
  • घटनास्थल से मिले खून से सने पत्थर
  • शराबखोरी के बाद विवाद की आशंका : Bilaspur Youth Murder Case
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव : Bilaspur Youth Murder Case

मृतक की पहचान गणेश नगर निवासी इरफान बघीरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने गली में युवक का शव पड़ा देखा। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

घटनास्थल से मिले खून से सने पत्थर

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इन्हीं भारी पत्थरों से वार कर युवक की हत्या की है।

शराबखोरी के बाद विवाद की आशंका : Bilaspur Youth Murder Case

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला शराबखोरी के बाद हुए आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट कर ली जाएगी

Petrol Pump : पेट्रोल पंपों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने लगाए आपातकालीन नंबर और दिए खास निर्देश
Minor Girls Rape : रांची के जंगल में बकरी चरा रहीं दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी
Koni Mopka Bypass : कोनी-मोपका बायपास निर्माण को मिली मंजूरी, 75.73 करोड़ से बनेगी 13.4 किमी फोरलेन सड़क
गणतंत्र दिवस की शाम तीन दर्शन मंदिर के पास 12 इंच के चाकू समेत युवक गिरफ्तार, लोगों को डरा धमका रहा था तभी पहुंच गई पुलिस पेट्रोलिंग टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?