CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2200 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग पर ठेकेदारों का प्रदर्शन, विधानसभा मार्च रोका गया

2200 करोड़ के बकाया भुगतान की मांग पर ठेकेदारों का प्रदर्शन, विधानसभा मार्च रोका गया

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share

छत्तीसगढ़ में लंबित भुगतान और निर्माण विभागों में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदेशभर के ठेकेदारों ने नवा रायपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले जुटे ठेकेदार विधानसभा घेराव के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने विधानसभा से करीब 200 मीटर पहले बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ठेकेदार पहले तूता स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए थे। वहां से विधानसभा की ओर कूच शुरू करते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि करीब 2200 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ठेकेदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार ज्ञापन सौंपने और जल जीवन मिशन कार्यालय का घेराव करने के बावजूद भुगतान प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं आई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन समेत कई निर्माण विभागों में भ्रष्टाचार, अफसरशाही और मनमानी का माहौल है। उनके अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ठेकेदारों को डेढ़ से दो वर्ष तक भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है।

एसोसिएशन ने बताया कि आंदोलन की अगली रणनीति दो दिन बाद आयोजित बैठक में तय की जाएगी। ठेकेदारों ने मांग की है कि 2200 करोड़ रुपये के लंबित बिलों का तत्काल भुगतान किया जाए, लगभग 3000 करोड़ रुपये के आगामी बिलों के लिए अग्रिम बजट जारी किया जाए, अनुबंध के अनुसार रनिंग और पार्ट पेमेंट शुरू किया जाए, 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर पूरा भुगतान मिले, अतिरिक्त नियम समाप्त किए जाएं, विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए तथा भ्रष्ट अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Chhattisgarh Police Recruitment : पुलिस विस्तार की बड़ी तैयारी, 5707 नए पदों के सृजन का प्रस्ताव; 15 नए थाने और 5 साइबर थाने भी होंगे स्थापित
Tiger Alert : 10 साल बाद फिर बाघ की आहट! कुरंदी में मिले ताजा पंजों के निशान 
IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव समेत चार जिलों के एसपी बदले, सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखिए आदेश
Car Fire : सफर के बीच अचानक उठीं लपटें, कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी कार
Mekahara Raipur surgery : चाकू से कटी मुख्य धमनी, मेकाहारा के डॉक्टरों ने समय से पहले लिख दी जिंदगी की नई कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन
Rikesh Sen Initiative : महिलाओं के लिए विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, अब 1 रुपये में मिलेगी सेनेटरी नेपकिन

महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरत को सम्मान और…

Suzuki Motors Jobs
Suzuki Motors Jobs : ITI वालों के लिए खुला नौकरी का मौका, 10 सितंबर को कैंप; उम्र और योग्यता जानें

आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी (Suzuki Motors…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति करेंगी चक्रधर समारोह का समापन, जानिए 10 दिनों में कौन-कौन मचाएगा धमाल

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) इस बार कला…

Muktibodh Award
Muktibodh Award : प्रियंका गोस्वामी को मिलेगा राज्य स्मृति सम्मान 2026, शिक्षक दिवस पर राजभवन में सम्मान

राज्य स्मृति सम्मान (Muktibodh Award) के लिए सारंगढ़…

Student Shock
Student Shock : मटका फोड़ की तैयारी में बड़ा हादसा, 11 KV तार की चपेट में झुलसा सातवीं का छात्र

मटका फोड़ कार्यक्रम (Student Shock) की तैयारी एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?