सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और घर से कुल 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। (Ganja Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Ganja smuggling in Bhilai : भिलाई में गांजा तस्करी करते गिरफ्तार

रसोई के छज्जे और कार की डिग्गी में छिपाकर रखा था गांजा : Ganja Smuggling Case
पुलिस के मुताबिक, ग्राम खोरसीनाला निवासी आकाश कुरें अपने घर और कार में गांजा रखकर बेच रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान रसोई में छज्जे के ऊपर और कार की डिग्गी से गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसे गांजा गनियारी-भानपुर निवासी भूषण कुमार यादव सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने गिरौदपुरी क्षेत्र से भूषण को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Ganja Seizure Mahasamund : तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी, महासमुंद में 1.12 करोड़ का माल जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
गांजा बिक्री के 91 हजार 100 रुपये नकद जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा बेचकर मिले 91 हजार 100 रुपए नकद और प्लास्टिक रैपर भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 96 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला (Ganja Smuggling Case) दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
ख़बरें और भी हैं : Ganja Smuggling : जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा


