सीजी भास्कर, 14 सितंबर। ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी कर बिलासपुर पहुंचे चार आरोपियों को ACCU की टीम ने गिरफ्तार (Ganja Smuggling) किया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।

जयरामनगर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा Ganja Smuggling
पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि जयरामनगर रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग गांजा लेकर खड़े हैं और सीपत जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही ACCU की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पिट्ठू बैग व थैलों के साथ चारों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 13 किलो गांजा मिला।
यह भी पढ़ें: Government Job Fraud : दुर्ग में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से गांजा लाने का खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सिसोदिया, उसकी पत्नी पूर्वा मालिया, कृष्णा पांडेय और नीरज नायक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के बलांगीर जिले से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाए थे।
पुलिस के मुताबिक गांजा मटियारी, सीपत और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ट्रेन के जरिए गांजा ओडिशा से बिलासपुर लेकर पहुंचे थे।
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा किससे खरीदा गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही नेटवर्क में किसी बड़े सप्लायर की भूमिका की भी जांच कर रही है।


