सीजी भास्कर, 11 सितंबर। दीपका थाना क्षेत्र में चलती मालगाड़ी पर पथराव का मामला (Goods Train Stone Pelting) सामने आया है। दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात लोगों ने ट्रेन के इंजन पर पत्थर बरसाए। इस दौरान एक पत्थर लोको पायलट सुनील कुमार के सिर पर लग गया, जिससे वे घायल हो गए।

गेवरा खदान जा रही थी ट्रेन Goods Train Stone Pelting
जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट सुनील कुमार मालगाड़ी लेकर गेवरा खदान में कोयला लोड करने जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही इंजन पर पथराव शुरू हो गया।
पथराव में इंजन के दरवाजे का कांच टूट गया और एक पत्थर लोको पायलट के सिर पर लगा। घटना के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Amleshwar Jewelers Murder Case : ज्वेलर्स संचालक की हत्या-लूट में चारों दोषियों को उम्रकैद
अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल लोको पायलट को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Land Aadhaar DILRMP 3.0 : अब जमीन का भी बनेगा 14 अंकों का यूनिक नंबर, डिजिटल होंगे रिकॉर्ड और रजिस्ट्रार ऑफिस
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पथराव के बाद मालगाड़ी काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ। दीपका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रेलवे क्रॉसिंग और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


