सीजी भास्कर, 11 सितंबर। परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु (Parivartini Ekadashi 2026) को समर्पित है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की यह एकादशी चातुर्मास में विशेष महत्व रखती है। इस बार 21 या 22 सितंबर को लेकर लोगों में असमंजस है।
पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 21 सितंबर की रात 8 बजे शुरू होकर 22 सितंबर रात 9:43 बजे तक रहेगी। सूर्योदय के समय एकादशी तिथि होने के कारण 22 सितंबर 2026, मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

पूजा के शुभ मुहूर्त
22 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:35 से 5:22 बजे तक रहेगा। वहीं भगवान विष्णु की पूजा के लिए सुबह 9:11 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक का समय शुभ रहेगा।
इस दौरान अभिजीत मुहूर्त 11:49 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा। लाभ-उन्नति मुहूर्त 10:43 से 12:14 बजे और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 12:14 से 1:45 बजे तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC 2026 : रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती की मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन संभव
बन रहे हैं शुभ योग
इस दिन रवि योग सुबह 6:09 से 7:06 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुकर्मा योग शुरू होगा, जो पूरी रात रहेगा। सुबह 7:06 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और इसके बाद श्रवण नक्षत्र रहेगा।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Lite Launch Date : 16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कंफर्म हुई डेट
23 सितंबर को होगा पारण
परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 23 सितंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा। पारण के लिए सुबह 6:10 बजे से 8:35 बजे तक का समय बताया गया है।



