CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रामलला के बाद अब राजा राम! अयोध्या में साकार हुआ रामराज्य का स्वप्न।

रामलला के बाद अब राजा राम! अयोध्या में साकार हुआ रामराज्य का स्वप्न।

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर 5 जून 22 जनवरी 2024 को जब बाल स्वरूप में रामलला राम जन्मभूमि के गर्भगृह में विराजे, तब से अयोध्या में भक्तों का उत्साह सातवें आसमान पर था. परंतु अब, उससे भी एक कदम आगे, अयोध्या ने एक और स्वर्णिम अध्याय रच दिया है जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम राजा राम के रूप में, राम मंदिर के प्रथम तल पर अपने राज दरबार में विराजमान हुए हैं.

यह दृश्य मात्र एक प्रतिमा नहीं, बल्कि एक युग का पुनर्जन्म है.श्रीराम अब अकेले नहीं हैं ,उनके साथ मां सीता, भ्राता लक्ष्मण, भक्त हनुमान, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ भी विराजमान हैं. यह पूरा दृश्य हमें सीधे त्रेतायुग के उस अद्भुत रामराज्य की स्मृति दिलाता है, जिसकी कल्पना वेदों और पुराणों में की गई है. रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास लिखते हैं ‘रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भये गए सब सोका.’ वही दृश्य आज अयोध्या में जीवंत हो गया है.कैसा है रामराज्य का दरबार?भगवान राम का दरबार न्याय, करुणा और धर्म का प्रतीक था. वे सिंहासन पर विराजमान होते हुए, प्रजा के हर सुख-दुख को अपनी जिम्मेदारी समझते थे. वे केवल एक राजा नहीं, ‘राजर्षि’ थे, जो तप, त्याग और सेवा का जीवंत स्वरूप थे.

दरबार का दृश्य अद्भुत है. स्वर्ण जड़ित सिंहासन, सिंहों की आकृति से सुशोभित मंच और उसके चारों ओर खड़े उनके परिजन और सेवक. यह केवल एक स्थापत्य कला नहीं, यह आस्था का मूर्त रूप है.अयोध्या में विराजित राजा राम का दर्शन आज के युग के लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि रामराज्य केवल एक कल्पना नहीं, एक जीवंत प्रेरणा है.

यह दरबार हमें स्मरण कराता है कि रामराज्य का अर्थ था सत्य और न्याय का राज्य, प्रजा का कल्याण और राजा की निरंतर सेवा भावना है. आज जब राम भक्त इस राजदरबार में प्रवेश करते हैं, तो मानो वे त्रेतायुग के उस स्वर्ण युग में पहुंच जाते हैं, जहां हर दिशा में राम नाम की गूंज होती थी. तो आइए, अयोध्या धाम और राजा राम का राजदरबार देखिए. ये केवल दर्शन नहीं, ये एक युग की अनुभूति है. रामराज्य की ओर पहला कदम यहीं से शुरू होता है.

Work From Home : सरकार की नई सलाह, अब हफ्ते में 2 दिन घर से काम करने पर जोर
Pavagadh Ropeway Accident : पंचमहल में दर्दनाक हादसा: पावागढ़ पहाड़ी पर रोपवे टूटने से 6 की मौत, कई घायल
Diesel price hike impacts truck operations :डीजल महंगा पड़ते ही थमे 19 लाख ट्रक! खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी
जितेंद्र आव्हाड का विवादित बयान: “सनातन धर्म ने देश को पीछे खींचा”, बोले- “हम हिंदू धर्म के अनुयायी हैं”
आज़ादी के बाद पहली बार, इंदौर के राजवाड़ा में लगेगा मध्य प्रदेश सरकार का दरबार..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?