CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्जैन: महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी, फर्जी बुकिंग देकर की धोखाधड़ी..

उज्जैन: महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी, फर्जी बुकिंग देकर की धोखाधड़ी..

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई |

महाकाल मंदिर के भक्तों के साथ ऑनलाइन ठगी थमने का नाम नहीं ले रही। रविवार रात को छिंदवाड़ा से आए महाकाल के एक भक्त के साथ माधव सेवा न्यास में कमरा देने के नाम पर 6200 रुपए की ठगी हो गई।

कॉलर ने मोबाइल पर माधव सेवा न्यास के फोटो भेजकर भक्त को अपने जाल में फंसाया और दो कमरे ऑनलाइन बुक करने के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। बड़ी बात यह है कि आरोपी का मोबाइल अब भी चालू है और वह भक्तों को फर्जी बुकिंग के जरिए ठग रहा है।

महाकाल मंदिर के पास बने माधव सेवा न्यास में देशभर से आए श्रद्धालु ठहरते हैं। बीते एक साल में यहां कमरा बुक कराने के नाम पर कई बार ठगी की घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को छिंदवाड़ा से उज्जैन पहुंचे भक्त ब्रजेश सिंह ने पहले महाकाल लोक घूमने का मन बनाया।

इस दौरान उन्होंने यूट्यूब पर माधव सेवा न्यास का नंबर सर्च किया तो उन्हें एक वीडियो में नंबर 9928608027 मिला। इस पर बात करने पर ऋषभ जैन नामक व्यक्ति ने उनसे तीन कमरों के लिए ऑनलाइन 6200 रुपए का भुगतान करवा लिया। जब वे माधव सेवा न्यास पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद ब्रजेश सिंह ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

बदमाश ने कहा- गार्ड आपको अंदर नहीं घुसने देगा

ब्रजेश सिंह ने बताया कि कॉलर ने पहले एक बारकोड भेजा, जिस पर उन्होंने 3150 रुपए का भुगतान किया। इसके बाद कॉलर ने कहा कि पूरा पेमेंट करना होगा। जब ब्रजेश ने कहा कि वह उज्जैन पहुंचकर बाकी का भुगतान कर देंगे, तो कॉलर ने जवाब दिया कि जब तक वह दूसरा बारकोड भेजकर पूरा पेमेंट नहीं करवाता, तब तक गार्ड आपको अंदर नहीं जाने देगा।

इसके बाद उन्होंने 3000 रुपए और जमा कर दिए। इसके बाद भी कॉलर और पैसे की मांग करने लगा। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस तत्काल कार्रवाई करे

ब्रजेश सिंह ने कहा कि वे 9 लोगों के साथ उज्जैन आए थे। उन्होंने अन्य भक्तों से अपील की कि यूट्यूब पर देखकर किसी भी नंबर पर भरोसा न करें, बल्कि खुद जाकर कमरे बुक करें। ठगी की शिकायत को लेकर उन्होंने महाकाल थाने में आवेदन दिया है।

सीएम आदेश देकर कराएं कार्रवाई

डित श्रवण अग्निहोत्री ने कहा कि भोले-भाले भक्तों के साथ लगातार इस तरह की ठगी हो रही है। चूंकि उज्जैन मुख्यमंत्री का गृह नगर है, इसलिए इस मामले में मुख्यमंत्री को सख्त कार्रवाई के आदेश देने चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले भक्तों के सामने उज्जैन की छवि खराब न हो।

CG Congress News : कांग्रेस ने नियुक्त किए 114 नगर पंचायतों के लिए ऑब्जर्वर, दुर्ग जिला सम्हालेंगे विकास उपाध्याय, निकाय चुनाव के दावेदारों की लिस्ट करेंगे तैयार, सीलबंद लिफाफे में PCC को भेजेंगे नाम
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, रवनीत बिट्टू के मंत्री बनने से थे नाराज, हरियाणा चुनाव में पड़ सकता है असर
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
UPSC Results: झारखंड के सौरव सिन्हा ने यूपीएससी में हासिल की 49वीं रैंक, चौथे प्रयास में कैसे मिली सफलता?
CG PSC 🛑 छत्तीसगढ़ के कथित पीएससी भर्ती घोटाले की CBI जांच के तहत आज रायपुर और भिलाई में छापे 🛑 तालपुरी दुर्ग अमृत खलखो, बिलासपुर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर कार्रवाई जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

Pendra-Bilaspur Road
Pendra-Bilaspur Road : पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर 24 घंटे में दो हादसे, कोयला लदा ट्रेलर पलटा

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास 24…

Paver Block Case
Paver Block Case : पेवर ब्लॉक घोटाला – शहर सरकार एफआईआर नहीं करवाती तो न्यायालय जाएंगे – रिकेश सेन

नगर निगम के वार्डों में घटिया और मापदंड…

Arpa River
Arpa River : जमीन का खाता सुधरवाने निकला किसान अरपा नदी में बहा, दो दिन बाद मिला शव

अक्टूबर बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अरपा…

Bilaspur Accident
Bilaspur Accident : कोयला डंपिंग के दौरान लोडर की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी स्थित अग्रवाल स्ट्रक्चर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?