सीजी भास्कर, 28 नवंबर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को शनिवार को रायपुर की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश (Mahadev Betting Case) किया जाएगा। उसकी ईडी रिमांड आज खत्म हो रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में सहयोग नहीं मिलने का आधार बनाकर जांच एजेंसी दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है।

केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ लेने का आरोप Mahadev Betting Case
हिमांशु शेखर पर आरोप है कि उसने महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ रुपए लिए थे। ईडी के मुताबिक, उसने यह रकम वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया था। एजेंसी कथित लेन-देन के साथ दुबई में हुई मुलाकातों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Fingeshwar CHC : किसान के शरीर में इंजेक्शन की सुई टूटकर फंसने का आरोप, एक्सरे में दिखा 17 एमएम का मेटल
तलाशी में मिले हस्तलिखित नोट
जांच एजेंसी ने हिमांशु से जुड़े ठिकानों पर तलाशी के दौरान कुछ हस्तलिखित नोट मिलने की बात कही है। ईडी का दावा है कि इनमें करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज है। वहीं, हिमांशु ने कुछ रकम को पेशेवर फीस बताया है।
बैंक खातों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल
ईडी अब कथित लेन-देन, बैंक खातों और कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। आगे की पूछताछ के लिए एजेंसी कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। कोर्ट के फैसले के बाद आगे की जांच की दिशा तय होगी।
खबरें और भी हैं : Raipur Ration Shop Allocation Scam : 13 दुकानों का विज्ञापन और बांट दीं 14 दुकानें! अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश


