CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट

Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट

By Newsdesk Admin
28/11/2026
Share
Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट
Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट

सीजी भास्कर, रायपुर डेस्क 28 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Chhattisgarh Ration Card Update) से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन दुकानों में चना, शक्कर और केरोसिन की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग के मुताबिक, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केंद्रों में पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण जुलाई 2026 से चना और अक्टूबर 2026 से शक्कर का वितरण प्रभावित चल रहा है। वहीं, केरोसिन की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 82 रुपये प्रति लीटर पहुंचने के कारण हितग्राहियों ने इसका उठाव कम कर दिया है।

Contents
  • 11 महीने में बंटा 26.51 लाख टन चावल 
  • क्या स्थायी रूप से बंद हो गया है वितरण
  • 82 रुपये लीटर हुआ केरोसिन 

यह भी पढ़ें :Raipur Ration Shop Allocation Scam : 13 दुकानों का विज्ञापन और बांट दीं 14 दुकानें! अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

11 महीने में बंटा 26.51 लाख टन चावल 

प्रदेश में वर्तमान में 14,193 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27 लाख परिवारों को पात्रतानुसार राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2026 तक बीते 11 महीनों में प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न वितरण किया गया है:

खाद्य सामग्रीजनवरी से नवंबर 2026 तक वितरण
चावल26.51 लाख टन
नमक95,832 टन
शक्कर62,083 टन
चना36,244 टन

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Seats : छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटें संभव!

क्या स्थायी रूप से बंद हो गया है वितरण

राशन दुकानों में चना और शक्कर न मिलने से हितग्राहियों के बीच इनके बंद होने की अटकलें चल रही थीं, जिस पर खाद्य विभाग ने साफ किया है कि वितरण स्थायी रूप से बंद नहीं किया गया है। प्रदाय केंद्रों में स्टॉक की कमी के कारण यह अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि, नियमित आपूर्ति दोबारा कब से बहाल होगी, इसकी कोई निश्चित तारीख विभाग द्वारा अभी घोषित नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : Fingeshwar CHC : किसान के शरीर में इंजेक्शन की सुई टूटकर फंसने का आरोप, एक्सरे में दिखा 17 एमएम का मेटल

82 रुपये लीटर हुआ केरोसिन 

केरोसिन वितरण को लेकर विभाग ने बताया कि प्रदेश के लगभग 74 लाख अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डधारियों के लिए केरोसिन आवंटन की व्यवस्था है। लेकिन उपभोक्ता दर 62 रुपये से बढ़कर 82 रुपये प्रति लीटर हो जाने के कारण हितग्राही आवश्यकतानुसार ही खरीद कर रहे हैं, जिससे आवंटित केरोसिन का उठाव घटकर लगभग 30 से 40 प्रतिशत रह गया है।

यह भी पढ़ें : New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक

Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले
DGP Conference Raipur 2025 : DGP मीटिंग की तैयारी पूरी! देशभर के अफसर 26–27 को पहुंचेंगे रायपुर
छत्तीसगढ़ दौरे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू: SC/ST नेताओं के लीडरशिप प्रोग्राम में होंगे शामिल
Nand Kumar Sai News : पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल ! सीएम विष्णु देव साय हेलिकॉप्टर से साथ लेकर पहुंचे रायपुर
भिलाई कैनाल रोड को लेकर बड़ा Update : MLA रिकेश ने कहा “जनता की…. देखिए विडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट
Chhattisgarh Ration Card Update : छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर! जानें पूरा अपडेट

छत्तीसगढ़ के 83.27 लाख राशनकार्डधारियों के लिए सार्वजनिक…

Raipur Ration Shop Allocation Scam : 13 दुकानों का विज्ञापन और बांट दीं 14 दुकानें! अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Raipur Ration Shop Allocation Scam : 13 दुकानों का विज्ञापन और बांट दीं 14 दुकानें! अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रायपुर ग्रामीण के धरसींवा क्षेत्र में शासकीय उचित…

Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Seats : छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटें संभव!
Chhattisgarh Delimitation Women Reservation Seats : छत्तीसगढ़ में 90 से बढ़कर 135 हो सकती हैं विधानसभा सीटें, लोकसभा की 17 सीटें संभव!

परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण (Chhattisgarh Delimitation Women…

Fingeshwar CHC
Fingeshwar CHC : किसान के शरीर में इंजेक्शन की सुई टूटकर फंसने का आरोप, एक्सरे में दिखा 17 एमएम का मेटल

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में…

New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक
New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए घरेलू गैस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?