सीजी भास्कर, रायपुर डेस्क 28 नवंबर 2026। रायपुर ग्रामीण के धरसींवा क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों के आवंटन (Raipur Ration Shop Allocation Scam) को लेकर बड़ा प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि प्रशासन द्वारा महज 13 दुकानों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन आवंटन 14 दुकानों का कर दिया गया। इस गंभीर शिकायत के सामने आने के बाद रायपुर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने संज्ञान लेते हुए रायपुर एसडीएम को सभी 14 दुकानों के आवंटन दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
अपात्र समितियों को दुकानें देने का आरोप
शिकायत के अनुसार, गरीबों और जरूरतमंद राशनकार्डधारियों तक सस्ता अनाज पहुंचाने वाली उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन (Dharsiwa PDS Shop Controversy) में नियमों की जमकर अनदेखी की गई है। आरोप है कि कुछ ऐसी समितियों को भी दुकानें आवंटित कर दी गईं, जो पहले से ही दो या उससे अधिक राशन दुकानों का संचालन कर रही हैं। इसके अलावा, एक दुकान ऐसी समिति को देने का आरोप भी लगा है जिसने निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन ही जमा नहीं किया था।
यह भी पढ़ें : Fingeshwar CHC : किसान के शरीर में इंजेक्शन की सुई टूटकर फंसने का आरोप, एक्सरे में दिखा 17 एमएम का मेटल
खाद्य निरीक्षक की भूमिका पर उठे सवाल
जानकारी के मुताबिक, इन दुकानों का आवंटन तत्कालीन रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे के कार्यकाल में किया गया था। अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि जब विज्ञापन में केवल 13 दुकानों का उल्लेख था, तो 14वीं दुकान किस आधार पर आवंटित की गई। इस पूरे मामले में तत्कालीन खाद्य निरीक्षक की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है, जिनका आवंटन प्रक्रिया के कुछ ही दिनों बाद तबादला हो गया था।
यह भी पढ़ें : New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक
सभी 14 दुकानों के दस्तावेज खंगालेंगे एसडीएम
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने स्पष्ट किया है कि राशन दुकानों के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है। रायपुर एसडीएम को सभी 14 दुकानों से जुड़े दस्तावेजों और पूरी प्रक्रिया की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Raipur Municipal Corporation QR Code Digital Number Plate : अब एक क्लिक में खुलेगी नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली!



