सीजी भास्कर, महासमुंद, 26 नवंबर 2026। महासमुंद जिले के तुमगांव स्थित करणीकृपा पावर प्लांट में एक बार फिर हादसा (Mahasamund Karanikripa Plant Blast) हुआ है। मंगलवार रात प्लांट में अचानक हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए रायपुर के कालड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्लांट में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात प्लांट में कामकाज के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे पांच श्रमिक आ गए। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई। तुमगांव थाना प्रभारी शंकर ध्रुव ने ब्लास्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात करणीकृपा प्लांट में विस्फोट हुआ है। इसमें पांच श्रमिक घायल हुए हैं। सभी का इलाज रायपुर के कालड़ा अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील
पहले भी हुए हादसे
करणीकृपा प्लांट में यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। लगातार घटनाओं के सामने आने से औद्योगिक सुरक्षा इंतजामों और श्रमिकों के लिए अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों में काम के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन और जरूरी सावधानियां बेहद अहम हैं। ऐसे में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की जांच और हादसों की जिम्मेदारी तय करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
ब्लास्ट की वजह साफ नहीं
फिलहाल ब्लास्ट किस वजह से हुआ और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की जांच और सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित विभागों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच



