CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण

Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण

By Newsdesk Admin
26/11/2026
Share
Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण
Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण

सीजी भास्कर, रायपुर, 26 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साइंस सिटी (Chhattisgarh Science City) की स्थापना की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए इसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने को कहा। प्रस्तावित साइंस सिटी में 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम और स्पेस गैलरी जैसे आकर्षण विकसित किए जाएंगे।

Contents
  • साइंस सिटी में क्या होगा
  • विश्वविद्यालयों से जुड़ेंगी लैब
  • सरकारी कामों में तकनीक
  • युवाओं को पेटेंट में मदद
  • गांवों तक पहुंचेगी विज्ञान बस

यह भी पढ़ें : Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

 

साइंस सिटी में क्या होगा

बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित साइंस सिटी में विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी गैलरी, ऑन एयर विज्ञान पार्क, द ग्रीन गार्डियन, स्पेस ओडिसी, साइंस ऑन स्फीयर और डिजिटल पैनोरमा शामिल हैं। इसके अलावा ऑडिटोरियम और रिन्यूएबल एनर्जी पार्क भी बनाया जाएगा।

इन सुविधाओं के जरिए बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को विज्ञान के जटिल सिद्धांतों और आधुनिक तकनीकों को सरल एवं रोचक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। उप मुख्यमंत्री एवं विज्ञान-प्रौद्योगिकी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि साइंस सिटी विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए उपयोगी होगी और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

 

विश्वविद्यालयों से जुड़ेंगी लैब

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सिकॉस्ट) में स्थापित केंद्रीय प्रयोगशालाओं को प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान की सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। बैठक में समर साइंस कैंप की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। विज्ञान केंद्र में स्थापित की जा रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गैलरी की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही सूरजपुर जिले के मायापुर में कर्क रेखा से गुजरने वाले क्षेत्र में एस्ट्रो साइंस पार्क बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

 

यह भी पढ़ें : Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच

 

सरकारी कामों में तकनीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों का लाभ केवल संस्थानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका इस्तेमाल शासन के विभिन्न विभागों और आम नागरिकों के हित में होना चाहिए। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और राजस्व विभाग की जरूरतों के अनुसार परियोजनाएं तैयार करने को कहा।

उन्होंने बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन, निर्माण कार्यों की निगरानी, राजस्व निरीक्षण, भू-अभिलेखों के प्रबंधन और भूमि उपयोग के आकलन जैसे कामों में आधुनिक तकनीक का अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी संस्थाओं और फर्मों को भी वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

 

यह भी पढ़ें : Janjgir Murder Case : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर मिला

 

युवाओं को पेटेंट में मदद

बैठक में युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार दिलाने के लिए जारी टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली युवाओं, शोधकर्ताओं और नए विचारों पर काम करने वालों को पेटेंट सहित विभिन्न बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने की प्रक्रिया में मदद और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य युवाओं की वैज्ञानिक खोजों और मौलिक विचारों को कानूनी संरक्षण दिलाना तथा उन्हें उचित पहचान दिलाने में सहयोग करना है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा मैपिंग और फसल सत्यापन की तारीख तय

 

गांवों तक पहुंचेगी विज्ञान बस

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चलित विज्ञान जागरूकता बस के संचालन पर भी चर्चा हुई। इस बस के माध्यम से गांव-गांव जाकर बच्चों और आम नागरिकों को वैज्ञानिक प्रयोगों, आधुनिक तकनीकों और विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारियों से परिचित कराया जाएगा। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सिकॉस्ट के महानिदेशक प्रशांत कविश्वर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें : Ambikapur Cold Weather Death : अंबिकापुर में खुले में सोए युवक की मौत, ठंड से जान जाने की आशंका; 11.4°C तक गिरा पारा

 

 

 

Chhattisgarh BEd Teacher Protest : 2,897 बर्खास्त BEd शिक्षक फिर से अनिश्चितकालीन धरने पर, बोरिया-बिस्तर लेकर बैठे
Manas Gaan Competition Bhilai : रामायण चौक कोहका में दो दिवसीय धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन
Tadmetla Case : 76 जवानों की शहादत वाले मामले में बड़ा फैसला, अदालत ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल
Heroin Smuggling :  पंजाब से हेरोइन लाकर बिलासपुर में बेचने की कोशिश, 2.50 लाख का नशा जब्त
बौखलाए माओवादियों ने एक और शिक्षा दूत की कर दी हत्या, 2023 से अब तक 8 को बनाया निशाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण
Chhattisgarh Science City : छत्तीसगढ़ में बनेगी साइंस सिटी, 7-डी थिएटर से प्लेनेटेरियम तक होंगे कई आकर्षण

छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा…

Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील
Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और वरिष्ठ…

Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

कोयला लेवी घोटाले (Chhattisgarh Coal Levy Scam) में…

Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच
Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच

महादेव सट्टा मामले (Raipur ED Raid) में कथित…

Janjgir Murder Case : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर मिला
Janjgir Murder Case : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर मिला

जांजगीर-चांपा जिले में प्रेम संबंधों को लेकर हुए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?