CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

By Newsdesk Admin
26/11/2026
Share
Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील
Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

सीजी भास्कर, रायपुर, 26 नवंबर 2026।  छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और वरिष्ठ लेखक कनक तिवारी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन (Kanak Tiwari Death) से प्रदेश के कानूनी, साहित्यिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। कनक तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। वे गांधीवादी विचारधारा, भारतीय संविधान, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों पर अपनी स्पष्ट समझ और लेखन के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षण, पत्रकारिता और वकालत तीनों क्षेत्रों में काम किया।

Contents
  • प्रोफेसर से पत्रकार बने
  • मजदूर आंदोलनों से जुड़ाव
  • महाधिवक्ता पद पर विवाद
  • आदिवासी अधिकारों पर लेखन
  • गांधीवादी विचारों से प्रभावित

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

 

प्रोफेसर से पत्रकार बने

कनक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की थी। करीब आठ से नौ साल तक उन्होंने कॉलेजों में अध्यापन किया। इसके बाद वे पत्रकारिता से जुड़े। उन्होंने पीटीआई, नवभारत टाइम्स, नवभारत और नागपुर टाइम्स जैसे संस्थानों में काम किया। पत्रकारिता के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की। वर्ष 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ पास की और वकालत शुरू की। कानून के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी उनकी गहरी पकड़ थी।

 

यह भी पढ़ें : Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच

 

मजदूर आंदोलनों से जुड़ाव

कनक तिवारी छत्तीसगढ़ के चर्चित मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी से जुड़े कानूनी प्रसंगों में भी सक्रिय रहे। नियोगी की हत्या के बाद उनके जमानत और अन्य कानूनी मामलों में तिवारी की भूमिका का उल्लेख मिलता है। वे केवल अदालतों में कानूनी दलीलें रखने तक सीमित नहीं थे। मजदूर अधिकार, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर भी लगातार अपनी बात रखते रहे।

 

यह भी पढ़ें : Janjgir Murder Case : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर मिला

 

महाधिवक्ता पद पर विवाद

दिसंबर 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने कनक तिवारी को छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया था। जून 2019 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया। उस समय तिवारी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब उन्होंने इस्तीफा दिया ही नहीं, तो उसे मंजूर कैसे किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा मैपिंग और फसल सत्यापन की तारीख तय

 

आदिवासी अधिकारों पर लेखन

कनक तिवारी ने आदिवासी समाज और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से लिखा। उनकी पुस्तक ‘आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा: ब्रिटिश हुकूमत से 21वीं सदी तक’ का वर्ष 2021 में तत्कालीन राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजभवन में विमोचन किया था। उनका मानना था कि जंगल और पहाड़ आदिवासी जीवन के मूल आधार हैं और उन पर समुदाय का अधिकार होना चाहिए। उनके लेखन में आदिवासी समाज की समस्याओं, विस्थापन और अधिकारों से जुड़े सवाल प्रमुखता से सामने आते रहे।

 

यह भी पढ़ें :  Ambikapur Cold Weather Death : अंबिकापुर में खुले में सोए युवक की मौत, ठंड से जान जाने की आशंका; 11.4°C तक गिरा पारा

 

गांधीवादी विचारों से प्रभावित

कनक तिवारी गांधी के अहिंसक विचारों से प्रभावित थे, लेकिन उनकी वैचारिक रुचि का दायरा व्यापक था। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर, राममनोहर लोहिया, जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह के विचारों का भी अध्ययन करते थे। ‘संविधान और हम भारत के लोग’, ‘फिर से हिंद स्वराज’ और ‘बस्तर : लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट’ उनकी चर्चित पुस्तकों में शामिल हैं। उनके लेखन और सार्वजनिक जीवन में संविधान, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय के सवाल लगातार प्रमुख रहे।

 

यह भी पढ़ें : Husband Arrested : जशपुर में पत्नी की हत्या कर पति ने रची झूठी कहानी, खाट से गिरने की बात कहकर दफनाया शव

Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा
Guideline Rate Revision : राज्य में गाइडलाइन दरों का व्यापक पुनरीक्षण, पुरानी विसंगतियां दूर
Chakradhar Samaroh 2026 : रायगढ़ में 10 दिन सजेगा कला-संस्कृति का मंच, 42 प्रस्तुतियां होंगी
यात्रियों के लिए खुशखबरी, वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन; खुर्सीपार फाटक बंद
Ambikapur Encroachment Action : महामाया पहाड़ में चला बुलडोजर, 157 कब्जाधारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील
Kanak Tiwari Death : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, प्रोफेसर से पत्रकार और फिर बने थे वकील

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और वरिष्ठ…

Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
Chhattisgarh Coal Levy Scam : रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

कोयला लेवी घोटाले (Chhattisgarh Coal Levy Scam) में…

Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच
Raipur ED Raid : VIP रोड के 7 होटलों में छापे की सूचना, महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच

महादेव सट्टा मामले (Raipur ED Raid) में कथित…

Janjgir Murder Case : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर मिला
Janjgir Murder Case : प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में छिपाया शव, दो दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर मिला

जांजगीर-चांपा जिले में प्रेम संबंधों को लेकर हुए…

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा मैपिंग और फसल सत्यापन की तारीख तय
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने में किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा मैपिंग और फसल सत्यापन की तारीख तय

धान खरीदी (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026) के दौरान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?