CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guideline Rate Revision : राज्य में गाइडलाइन दरों का व्यापक पुनरीक्षण, पुरानी विसंगतियां दूर

Guideline Rate Revision : राज्य में गाइडलाइन दरों का व्यापक पुनरीक्षण, पुरानी विसंगतियां दूर

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Guideline Rate Revision
Guideline Rate Revision

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से जुड़ी गाइडलाइन दरों (Guideline Rate Revision) का समग्र पुनरीक्षण किया गया है। राज्य सरकार द्वारा नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से लागू कर दी गई हैं, जिन्हें केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के लिए अनुमोदित किया है।

रायपुर जिले में वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार गाइडलाइन दरों (Guideline Rate Revision) का व्यापक, तार्किक और युक्तियुक्त पुनरीक्षण किया गया है। लंबे समय से दरों के अद्यतन नहीं होने के कारण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक बाजार मूल्य और गाइडलाइन दरों के बीच असंतुलन उत्पन्न हो गया था, जिसे अब दूर किया गया है।

वर्ष 2019 और 2024 में रायपुर नगर निगम के वार्डों का परिसीमन हो चुका था, लेकिन उसके अनुरूप गाइडलाइन दरों में संशोधन नहीं किया गया था। इसी अवधि में नगर निगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में नए प्रमुख मार्ग, कॉलोनियां, व्यावसायिक परिसर, औद्योगिक क्षेत्र और नई बसाहटें विकसित हुईं, जिनका गाइडलाइन में समावेश नहीं था। इसके कारण एक ही मार्ग पर अलग-अलग दरें, समान परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में भिन्न मूल्य और कॉलोनियों के नाम के आधार पर अलग दरें निर्धारित थीं।

नई गाइडलाइन में इन सभी विसंगतियों को दूर करते हुए रोड आधारित दर प्रणाली अपनाई गई है। उदाहरण के तौर पर रायपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-1 में रिंग रोड नंबर-2 पर पहले एक ही मार्ग पर दो अलग-अलग दरें लागू थीं। अब इन्हें युक्तियुक्त कर मुख्य मार्ग के लिए 30,000 रुपये प्रति वर्गमीटर और अंदरूनी क्षेत्र के लिए 20,000 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार रायपुर-बिलासपुर रोड, रायपुर-बलौदाबाजार रोड और जी.ई. रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर पहले से मौजूद असमान दरों को समायोजित कर नई, तार्किक और समान दरें तय की गई हैं। एक ही वार्ड के समान परिस्थिति वाले क्षेत्रों में भी दरों की समानता सुनिश्चित की गई है।

स्वीकृत अभिविन्यास कॉलोनियों में नाम के आधार पर अलग-अलग दरें समाप्त कर एक समान दर प्रणाली लागू की गई है। साथ ही गाइडलाइन को सरल बनाने के उद्देश्य से कंडिकाओं की संख्या में भी बड़ी कटौती की गई है। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में पहले मौजूद 861 कंडिकाओं को घटाकर 454 कर दिया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दरों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग सहित कई गांवों में मुख्य मार्ग और अंदरूनी क्षेत्रों की दरों को समान परिस्थिति के आधार पर एकरूप किया गया है, जिससे भूमि मूल्यांकन में स्पष्टता आएगी।

इस समग्र पुनरीक्षण के माध्यम से रायपुर जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों पुरानी विसंगतियों को दूर किया गया है। नई गाइडलाइन दरों से आम जनता को संपत्ति मूल्यांकन में पारदर्शिता, सरलता और वास्तविक बाजार मूल्य के अनुरूप लाभ मिलेगा।

Gariaband Obscene Dance Case : अश्लील डांस मामले में 3 सस्पेंड, 14 गिरफ्तार, एसडीएम से छीना प्रभार
Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा
रायपुर में 50 करोड़ की ठगी कर विदेश भागने की थी साजिश: बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया
जगदलपुर की ओर नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें: 19 जुलाई तक कोरापुट में ही खत्म होगा सफर
BSP Iron Theft : बीएसपी में 114 करोड़ की लोहा चोरी का खुलासा, 15 गिरफ्तार, पुलिस ने बताया पूरा नेटवर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

रायपुर: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण…

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?