CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kailash Kher Event Rajnandgaon : विस अध्यक्ष डा रमन के जन्म दिन पर प्रख्यात गायक पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों से सजी शाम

Kailash Kher Event Rajnandgaon : विस अध्यक्ष डा रमन के जन्म दिन पर प्रख्यात गायक पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों से सजी शाम

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Kailash Kher Event Rajnandgaon
Kailash Kher Event Rajnandgaon

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में की शिरकत

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में डॉ. रमन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित (Kailash Kher Event Rajnandgaon) कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों का आनंद लिया। भारतीय लोक संगीत एवं सूफी गायन की अलहदा शैली से पद्मश्री कैलाश खेर ने महफिल में समां बांध दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का यह क्षण गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक है। आज हम प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव की इस पवित्र भूमि में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे, केन्द्रीय मंत्री रहे, वर्तमान में विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेशभर से यहां पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु से प्रार्थना है कि डॉ. रमन सिंह स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और आगे भी इसी तरह से देश एवं प्रदेश की सेवा करते रहें। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के समय यहां ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न की कमी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से जनसामान्य को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चावल का वितरण किया।

इसी कारण वे “चाऊर वाले बाबा” के नाम से देशभर में विख्यात हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया। उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सरगुजा और बस्तर जैसे जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के लिए विशेष कार्य किया गया। उन्होंने जशपुर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण का गठन किया और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के नागरिकों ने मुझे विधायक, सांसद, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष बनने का अवसर दिया है। राजनांदगांव की जनता के प्रेम, आशीर्वाद, विश्वास और सम्मान के कारण मैं ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंच सका हूं। उन्होंने बताया कि मेरा जन्म कबीरधाम जिले के रामपुर में हुआ, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से मेरा दूसरा जन्म राजनांदगांव में हुआ। इसके लिए उन्होंने राजनांदगांव की जनता का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के नागरिक शांति और प्रेम के साथ मिलकर रहते हैं। इसी कारण देश में राजनांदगांव की अलग पहचान बनी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव संस्कारधानी है — यह मेरा अभिमान और स्वाभिमान है। राजनांदगांव मेरी इज्जत, साहस, सम्मान, ताकत और पहचान है। यहां आने वाला हर व्यक्ति इसी धरती का होकर रह जाता है। राजनांदगांव में बाबा बर्फानी का आशीर्वाद, शीतला माता का दरबार, गुरुद्वारे के संस्कार, पार्रीनाला मजार का आशीर्वाद, उदयाचल की ऊंचाई और आस्था की गहराई सब कुछ समाहित है।

उन्होंने कहा कि जो राजनांदगांव की पोहा-जलेबी, आलू गुंडा, रबड़ी, कचौरी, मुंगोड़ी, चाय और पान का स्वाद नहीं चखा, उसने इस शहर की आत्मा को नहीं जाना। कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर ने ‘सांझ भई’, ‘तू जाने ना’, ‘पग पखारे’, ‘डोलना’ जैसे गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा
Budget Ritual Chhattisgarh: बजट से पहले मंदिर पहुंचे ओपी चौधरी, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा रवाना
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी कल से, खरीदी केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम, इस रेट से खरीदे जाएंगे किसानों के धान
CMO SUSPENDED : उप मुख्यमंत्री को पसंद नहीं आया जवाब, नगर पालिका CMO निलंबित
Chhattisgarh Agriculture News : समिति प्रबंधक एवं शाखा प्रबंधक को कारण नोटिस, समिति प्रभारी को कलेक्टर ने किया निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?