सीजी भास्कर, उज्जैन, 17 नवंबर 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को बेटी राशा थडानी और बेटे के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन (Raveena Tandon Mahakal Darshan) के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना का आशीर्वाद मांगा। रवीना और राशा ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद पूरा परिवार शयन आरती में भी शामिल हुआ।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Knife Attack : गाली-गलौज करने से रोका तो बटनदार चाकू से किया जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
दोनों बच्चों के साथ किए दर्शन
रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी ने मंदिर पहुंचकर गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया। इस बार रवीना के साथ उनके बेटे भी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके लिए यह दिन बेहद खास और सौभाग्यशाली है, क्योंकि इस बार उन्हें अपने दोनों बच्चों को एक साथ महाकाल के दरबार में लाने का अवसर मिला।
यह भी पढ़ें : Vote Bachao Desh Bachao Abhiyan : सुहेला में कांग्रेस की जन चौपाल, मतदाता सूची और वोट के अधिकार पर हुई चर्चा
बोलीं- 12 ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन
मंदिर में दर्शन के बाद रवीना टंडन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। वह अपने बेटे और बेटी दोनों को साथ लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पहले भी उनके साथ मंदिरों में आ चुकी हैं और वे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। रवीना ने बताया कि इस बार उनका बेटा भी उनके साथ मंदिर आया है। परिवार के अन्य सदस्य और दोस्त भी इस दौरान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Lavan Sharab Dukan Chori : कंपोजिट शराब दुकान से 80 हजार पार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 75 हजार नगद बरामद
देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में शामिल है महाकाल मंदिर
उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित यह मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें : Vaishali Nagar Sewerage Project : विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से 7 करोड़ का सीवरेज पैकेज मंजूर, लोगों ने जताया आभार



