CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिल्डर और कालोनाइजर को करनी होंगी व्यवस्थाएं, कॉलोनी के भीतर ही कचरा नष्ट होगा, गंदे पानी को साफ करने के लिए एसटीपी लगाना भी जरूरी

बिल्डर और कालोनाइजर को करनी होंगी व्यवस्थाएं, कॉलोनी के भीतर ही कचरा नष्ट होगा, गंदे पानी को साफ करने के लिए एसटीपी लगाना भी जरूरी

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। राजधानी रायपुर की नई और पुरानी सभी बड़ी आवासीय कालोनियों से निकलने वाले कचरे को प्रोसेस करने के लिए कालोनी के भीतर ही प्लांट लगाना होगा।

वहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करने के बाद उसे प्रोसेस करना होगा। यही नहीं, कालोनी से निकलने वाले सीवरेज के पानी को भी साफ करने के लिए कालोनी के भीतर ही एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) भी लगाना होगा।

ऐसा नहीं करने वाली कालोनियों के बिल्डर और कॉलोनाइजर के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई करेगा। जिन कालोनियों को बिल्डर ने वहां की रहने वाली समितियों को हैंडओवर कर दिया है, वहां बिल्डर की जगह समितियों को व्यवस्था करनी होगी।

राजधानी रायपुर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और नगर निगम से स्वीकृत सभी कालोनियों को कचरे की प्रोसेसिंग और सीवरेज वाटर को साफ करने के लिए एसटीपी लगाना अनिवार्य है।

बिल्डरों और कॉलोनाइजर को लेआउट स्वीकृत कराने के दौरान ही एसटीपी और प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की सहमति देनी है। बहुत सी कालोनियों में बिल्डर ने अनुमति लेने के दौरान प्लांट लगाने की सहमति तो दी, लेकिन अब तक लगाया नहीं हैं।

सरकार के निर्देश के बाद निगम अब सभी कालोनियों की जांच करेगा। जांच में सभी कालोनियों में एक कचरा प्रोसेसिंग प्लांट और कालोनी से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होना जरूरी है।

अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी कालोनियों की जांच की जाए।

पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास जाकर दी श्रद्धांजलि
Bilaspur Night Landing Facility: बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर रात में उड़ानों को मिली हरी झंडी
चॉकलेट का लालच दे मामा ने भांजे पर किया चाकू से हमला, उंगलियां काटीं और….
Big News : झारखंड में बड़े सियासी उलटफेर की संभावना, पूर्व सीएम सहित JMM के 6 विधायक दिल्ली रवाना, भाजपा में शामिल होने की अटकलें
Bhilai News : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर हो रही जमकर सियासत, भाजपा ने कार्टून जारी कर देवेंद्र को बताया कोयलेंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?