CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम

Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम

By Newsdesk Admin
20/11/2026
Share
Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम
Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम

सीजी भास्कर, रायपुर, 20 नवंबर 2026।  भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (Premium Imported Liquor Price) का असर अब छत्तीसगढ़ के शराब बाजार में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में प्रीमियम विदेशी शराब के 33 ब्रांडों की नई दरों को आबकारी विभाग ने मंजूरी दे दी है। इनमें जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट और सिंगलटन जैसे महंगे और चर्चित ब्रांड शामिल हैं। नई दरों के अनुसार, कुछ ब्रांडों के एक केस की कीमत में हजारों रुपये तक की कमी हुई है।

Contents
  • जॉनी वॉकर पर बड़ी कटौती
  • क्यों घटे शराब के दाम
  • ग्राहकों को कितनी राहत?

यह भी पढ़ें : Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन

जॉनी वॉकर पर बड़ी कटौती

आबकारी विभाग की पुरानी और नई दरों की तुलना से कीमतों में आई कमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये की कमी हुई है। वहीं, सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर लगभग 2,817 रुपये घटाए गए हैं। इस बदलाव (Premium Imported Liquor Price) से प्रीमियम विदेशी शराब के बाजार में कीमतों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए पांच प्रमुख कंपनियों के 33 विदेशी शराब ब्रांडों की नई लैंडिंग कीमतों और बेवरेजेस कॉरपोरेशन की खरीद दरों को स्वीकृति दी है। नई सूची में जॉनी वॉकर, चिवास रीगल, रॉयल सैल्यूट, ग्लेनलिवेट, ड्यूअर्स, बॉलेंटाइन और सिंगलटन जैसे ब्रांड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Balodabazar Crop Diversification : गर्मी में धान की खेती पर प्रशासन की रोक जैसी अपील, इन फसलों से बचाएं पानी और पाएं बेहतर मुनाफा

क्यों घटे शराब के दाम

दरअसल, भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क में कटौती की गई है। पहले इस पर 150 प्रतिशत आयात शुल्क लगता था, जिसे घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे ब्रिटेन से आयात होने वाली स्कॉच व्हिस्की की लागत कम होने का रास्ता खुला है। यह समझौता 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ। इसके तहत अगले 10 वर्षों में आयात शुल्क को चरणबद्ध तरीके से घटाकर 40 प्रतिशत तक लाने का प्रावधान है। इसी बदलाव के बाद राज्य स्तर पर भी विदेशी शराब की नई दरों को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

ग्राहकों को कितनी राहत?

नई दरें लागू होने के बाद ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शराब दुकानों पर भी विदेशी ब्रांड पहले से सस्ते मिलेंगे? हालांकि, कंपनियों की आयात लागत और सरकारी खरीद दरों में कमी आने का यह मतलब नहीं है कि खुदरा कीमतों में भी उतनी ही कटौती होगी। दुकानों पर ग्राहकों को वास्तविक राहत कितनी मिलेगी, यह राज्य सरकार की खुदरा मूल्य निर्धारण नीति, वितरण खर्च और अन्य शुल्कों पर निर्भर करेगा। इसलिए 33 ब्रांडों की नई दरों (Premium Imported Liquor Price) को मंजूरी मिलने के बावजूद दुकानों पर मिलने वाली कीमतों में कितनी कमी आएगी, यह स्पष्ट होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें : PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान

Passenger Train Cancelled in Chhattisgarh: तीन दिन ठप रहेंगी 6 लोकल ट्रेनें, रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी
नये साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 8 आईएएस की तबादला सूची जारी…बदले गए नारायणपुर कलेक्टर, देखिए आदेश
Rojgar : छत्तीसगढ़ में युवाओं को मिलेगा नया उड़ान, राज्य समर्थन मिशन के तहत रोजगार की नई पहल
Birthday Celebration : जन्मदिन पर बच्चों को बांटी कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए समर्पित किया खास दिन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम
Premium Imported Liquor Price : भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील का छत्तीसगढ़ में दिखा असर, जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांड सस्ते, जानें कितने घटे दाम

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार…

Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन
Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Digital Crop Survey) के…

Balodabazar Crop Diversification : गर्मी में धान की खेती पर प्रशासन की रोक जैसी अपील, इन फसलों से बचाएं पानी और पाएं बेहतर मुनाफा
Balodabazar Crop Diversification : गर्मी में धान की खेती पर प्रशासन की रोक जैसी अपील, इन फसलों से बचाएं पानी और पाएं बेहतर मुनाफा

फसल विविधीकरण (Balodabazar Crop Diversification) से जल संरक्षण…

Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा
Chhattisgarh Tatkal Ticket Black Marketing : तत्काल टिकट के लिए यात्रियों से 500 रुपये की वसूली, रेलवे कर्मचारी को मिलता था कमीशन; आरपीएफ ने पकड़ा

तत्काल रेल टिकटों की कालाबाजारी (Chhattisgarh Tatkal Ticket…

PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान
PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Awards 2026) के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?