CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महंगी शराब के शौकीन भिलाई दुर्ग के लोग हो जाएं सावधान…‼️ सूर्या मॉल की प्रीमियम शराब दुकान से जब्त हुईं पानी मिली बॉटल, आखिर मिल ही गया बड़ा झोल, सुपरवाइजर समेत 4 कर्मचारी ब्लैक लिस्ट, दाम से अधिक वसूल रहे कर्मचारी पर भी गिरी गाज

महंगी शराब के शौकीन भिलाई दुर्ग के लोग हो जाएं सावधान…‼️ सूर्या मॉल की प्रीमियम शराब दुकान से जब्त हुईं पानी मिली बॉटल, आखिर मिल ही गया बड़ा झोल, सुपरवाइजर समेत 4 कर्मचारी ब्लैक लिस्ट, दाम से अधिक वसूल रहे कर्मचारी पर भी गिरी गाज

By Newsdesk Admin
20/09/2024
Share

⭕ लगातार शिकायतों पर दो बार खाली हाथ लौटे उड़नदस्ता टीम को बड़ी सफलता

⭕ दूध के बाद महुआ या देसी और अब प्रीमियम शराब में मिलाया जा रहा है पानी

⭕ सिविक सेंटर भिलाई की दुकान में तय दाम से अधिक वसूली, सेल्समैन पर हुई कार्रवाई

(विशेष रपट – संतोष मिश्रा)

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। अब तक हम दूध में पानी मिलाने, महुआ या देसी शराब में पानी मिलाने की बातें सुनते आ रहे थे लेकिन सरकार की सबसे मंहगी अंग्रेजी शराब दुकान में पानी मिलाने के इस मामले को पढ़ महंगी शराब के शौकीनों के होश फाख्ता हो जाएंगे। मामला उसी छत्तीसगढ़ का भी है जहां 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले में अब तक अनेक आरोपी जेल की हवा ले रहे हैं और एक के बाद एक लगातार जमानतें खारिज होती जा रही हैं। छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में प्लेसमेंट कंपनी के मैनेजर्स, सुपरवाइजर, सेल्समैन की भूमिका पर भी उंगलियां उठने लगी हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई की प्रीमियम शराब दुकानों की। हाल ही में लोकल आबकारी टीम की उदासीनता के चलते उड़नदस्ता को लगातार आनलाईन शराब की बोतलों में पानी मिलाए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं नतीजतन दो बार उड़नदस्ता क्षेत्र की प्रीमियम दुकानों पर छापा मार चुका था लेकिन इत्तेफाक से कुछ भी बेढंगा और शिकायत अनुरूप कार्रवाई जैसा हाथ नहीं आया।

⭕ उपजा संदेह “कुछ नहीं मिला फिर भी लगातार शिकायतें क्यों….?”

उड़नदस्ता टीम को हैरानी इस बात की भी थी कि शिकायतें रूकने का नाम नहीं ले रहीं मतलब कुछ गड़बड़ी जरूर है। टीम ने हाल ही में भिलाई के सिविक सेंटर सहित अनेक प्रीमियम दुकानों पर पुनः दबिश दी तो इस बार गोताखोर की मुट्ठी खाली नहीं रही। सिविक सेंटर की प्रीमियम दुकान में जहां निर्धारित दर से अधिक पर शराब बेच रहा सेल्स मैन पकड़ा गया वहीं सूर्या मॉल स्थित प्रीमियम शराब दुकान में सिग्नेचर शराब की 6 बॉटल ऐसी भी जब्त की गई जिसमें पानी मिला कर बेचा जा रहा था।

⭕ महंगी शराब में पानी मिला हो तो ग्राहकों के साथ बड़े अन्याय की बात

उड़नदस्ता प्रभारी गोपाल कृष्ण भगत ने बताया कि प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान में केवल ब्रांडेड कंपनी की महंगी शराब की बिक्री होती है। यहां एक हजार से 25 हजार रुपए तक की शराब मिलती है। यदि इतनी महंगी शराब में पानी मिला हो तो ग्राहकों के साथ बड़े अन्याय की बात है। सूर्या मॉल की इस प्रीमियम दुकान की अनेक शिकायतें मिली हैं, दो बार टीम पहुंची भी पर ऐसा कुछ नहीं मिला, फिर भी अलग अलग शिकायत आने पर अंदेशा यह जरूर था कि कुछ तो जरूर गड़बड़ है। यहां तीसरी बार टीम पहुंची और 6 बोतलें सिग्नेचर शराब की मिलावटी जब्त हुई हैं। इन बोतलों में कुछ तकनीकी जुगाड़ का प्रयोग कर इनसे कुछ शराब निकाल पानी मिक्स कर फूल दाम पर बेचा जा रहा था।

⭕ एक सुपरवाइजर, दो सैल्स मेन, एक सहायक स्टाफ ब्लेक लिस्ट

श्री भगत ने बताया कि जब्त बोतलों के भीतर भरी शराब को हाईड्रोमीटर-थर्मामीटर यंत्र से क्वालिटी मापी गयी तो परिणाम चौकाने वाले थे। प्रीमियम अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर मयूर कावले, दो सेल्समेन और एक सहायक स्टाफ को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला आबकारी विभाग के सुपुर्द किया गया है। शराब की शुद्धता को हाईड्रोमीटर-थर्मामीटर के माध्यम से मापा जाता है। जब शराब अमानक मिलती है तो थर्मामीटर एक निश्चित डिग्री से ऊपर आ जाता है। इससे शराब की शुद्धता सामने आ जाती है। इसके लिए एक सील पैक बॉटल का इस्तेमाल किया जाता है।

⭕ शराब निकालने के बाद पानी मिला फिर से सेम टू सेम कर देते हैं पैक

जानकारों ने बताया कि ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बॉटल में सील बेहद कमजोर रहती है, इससे जानकार आसानी से सील निकाल लेते हैं। शराब निकालने के बाद उसमें पानी मिलाकर फिर से सेम टू सेम पैक कर देते हैं। कई शराब प्रेमियों का मानना है कि अक्सर देखने को मिलता है कि कई शराब की बोतलों में बहुत कम नशा चढ़ता है। इससे साफ जाहिर होता है कि उसमें पानी मिला है। कुछ ऐसे ही एक्सपीरियंस्ड लोग लगातार भिलाई की प्रीमियम शराब दुकानों की तथा सप्लायर कंपनियों की आनलाईन शिकायत करते रहे हैं। छापा मार सूचना लीक हो जाती है या फिर इत्तेफाकन उस समय ऐसा गड़बड़झाला सामने नहीं आ पाता लेकिन महंगी शराब में पानी मिलाने का खेल बहुत पुराना है।

⭕ प्लेसमेंट कंपनी भी जांच दायरे में, कहीं मिलावट तो कहीं ज्यादा दाम वसूलने की शिकायतें

आपको बता दें कि सरकारी शराब दुकान में गड़बड़ी किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने लायक नहीं मानी गई जरूर है मगर जब आबकारी विभाग की क्षेत्रीय अधिकारी सुप्रिया शर्मा से फोन पर इस तरह की कोई कार्रवाई होने के संबंध में जानकारी चाही गई तो पहले उन्होंने साफ इंकार कर दिया कि कोई ऐसी कार्रवाई नहीं हुई। बाद में फोन कर उन्होंने माना कि उड़नदस्ता ने कार्रवाई की है इसलिए विस्तृत जानकारी वो ही दे सकते हैं। गौरतलब हो कि कार्रवाई भले उड़नदस्ता ने की मगर मामला अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के पास ही आया है फिर भी इस मामले में किसे बचाने या कार्रवाई को छिपा कर किसे नफा पहुंचाया जा रहा, यह जांच का विषय हो सकता है।

देश में देसी शराब में मिलावट आम बात है लेकिन जब महंगी शराब में भी मिलावट के मामले सामने आएं तो यह शराब शौकीन ग्राहकों के लिए चिंताजनक जरूर है।‌ साथ ही ऐसी मिलावटखोरी महंगे ब्रैंड्स की साख पर भी बट्टा लगाने जैसा ही है। हालांकि क्वालिटी को लेकर शिकायतें तो शराब सप्लायर कंपनियों के खिलाफ भी आबकारी विभाग को मिलने की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं, देखना यह है कि उन पर कब नकेल कसी जाएगी। खासकर प्लेसमेंट कंपनी पर भी विशेष ध्यान देना होगा। ब्रांडेड शराब कंपनियां मिलावट की इस समस्या से निपटने के लिए अब हाई तकनीक का सहारा ले रही हैं, कुछ कंपनियों ने ऐसा पक्का इंतजाम किया है कि महंगी शराब में कोई मिलावट न हो पाए लेकिन अनेक ब्रांड ऐसे हैं जिनकी बॉटल से सुपरवाइजर, मैनेजर, सेल्समैन खेला कर दे रहे हैं।

एक भी ट्रांसफार्मर फुंका तो अधिकारी भी फुंकेगा… बिजली कटी तो ऊर्जा मंत्री की धमकी; टॉर्च से खोजना पड़ा था जूता
NHM Conference : स्वास्थ्य कर्मियों का होगा बड़ा जुटान, 13 जून को रायपुर में आयोजित होगा महासम्मेलन
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन
ब्रोकरेज सेक्टर में मुकेश अंबानी की एंट्री: Jio BlackRock को मिली हरी झंडी, निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव!
Mukhyamantri Gramin Bus Yojana 2025 : 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार 330 गाँवों को मिली यात्री बस सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?