सीजी भास्कर, 03 नवम्बर ।सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से नवनिर्मित महिला थाने की शुरुआत की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने फीता काटकर थाने का उद्घाटन किया। अब जिले में महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों की शिकायत और जांच के लिए अलग थाना उपलब्ध होगा। (Surajpur Women Police Station)
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ का युवक, पड़ोस की है युवती, सलमान खान की सुरक्षा में फिर सेंध, दो दिन में महिला समेत 2 लोग पकड़े गए
महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया कदम : Surajpur Women Police Station
दरअसल, जून 2022 में राज्य शासन ने सूरजपुर में महिला थाना स्थापित करने की स्वीकृति दी थी। इससे पहले महिलाओं से संबंधित मामलों की कार्रवाई महिला सेल के माध्यम से की जाती थी। अब इसी महिला सेल को अपग्रेड कर पूर्ण महिला थाने का रूप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : UP News: ’27 साल की है महिला, मनपसंद लड़के से शादी करने का अधिकार’, हाई कोर्ट ने सुरक्षा भी दी
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज अपराधों की विवेचना करेगी महिला थाना पुलिस
इस थाने में दुष्कर्म, छेड़छाड़, दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु जैसे मामलों की सुनवाई और विवेचना की जाएगी। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज होने वाले अपराधों की जांच भी महिला थाना पुलिस करेगी। इससे पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग व्यवस्था मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें : आपसी विवाद में जमकर मारपीट, मोहल्लेवासियों ने जताई महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता..
महिला और बच्चियों को शिकायत दर्ज कराने के लिए मिलेगी अलग व्यवस्था : Surajpur Women Police Station
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि महिला थाना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करना और पीड़ितों को संवेदनशीलता के साथ न्याय दिलाने की प्रक्रिया को मजबूत करना है। इसके साथ ही महिला एवं बाल अपराधों को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।
महिला थाने की शुरुआत से जिले में महिला और बाल अपराधों से जुड़े मामलों की जांच के लिए अलग व्यवस्था तैयार हुई है। अब देखना होगा कि इससे शिकायतों के निपटारे और जांच की प्रक्रिया में कितनी तेजी आती है।
यह भी पढ़ें : वैष्णो देवी की सुरक्षा में सेंध, मंदिर में पिस्टल लेकर पहुंची महिला; देखते ही चौंक गई पुलिस
ख़बरें और भी हैं :Balodabazar Women Safety Squad: महिला सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी ‘पुलिस महिला शक्ति टीम’, मनचलों पर सख्त नजर


