CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Gold Jewellery Fraud : सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के गहने ठगे

Bilaspur Gold Jewellery Fraud : सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के गहने ठगे

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Bilaspur Gold Jewellery Fraud : सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के गहने ठगे
Bilaspur Gold Jewellery Fraud : सुरक्षा का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से दो लाख के गहने ठगे

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। बिलासपुर में ठगों (Bilaspur Gold Jewellery Fraud) ने एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर करीब 2 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का डर दिखाकर महिला से गहने उतरवाए और उन्हें सुरक्षित रखने का झांसा दिया। इसके बाद कागज की पोटली थमाकर फरार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

Contents
  • बस स्टैंड का रास्ता पूछकर बनाया निशाना
  • सुरक्षा का झांसा देकर उतरवाए गहने
  • CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज
  • ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के दायरे में

यह भी पढ़ें : Ambikapur Minor Rape Case  : छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी उपसरपंच पति बिहार से गिरफ्तार 

बस स्टैंड का रास्ता पूछकर बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, पीड़िता विद्या मोटवानी (68) बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया और तीनों ने मिलकर महिला का विश्वास जीत लिया।

यह भी पढ़ें : Raipur Bajrang Dal Protest : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद, विरोध प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज

सुरक्षा का झांसा देकर उतरवाए गहने

आरोपियों ने महिला से कहा कि शहर में लगातार लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है। इसके बाद वे महिला को ऑटो में बैठाकर ले गए, पानी पिलाया और गहनों को कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी।

महिला उनके झांसे में आ गईं और अपने हाथ का सोने का कंगन और अंगूठी उन्हें सौंप दी। आरोपियों ने कपड़े में गहने बांधने का नाटक किया और उनकी जगह कागज की पोटली महिला को थमा दी। कुछ दूरी पर ऑटो से उतारकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, महिला के एक हाथ में सूजन होने के कारण दूसरा कंगन नहीं निकल पाया, जिससे वह बच गया।

यह भी पढ़ें : CGPSC Paper Leak Case : पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। फुटेज में दो संदिग्ध युवक महिला से बातचीत करते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें : Raipur Double Murder Case : रायपुर में दो हत्याकांडों का खुलासा, लिव-इन पार्टनर और प्रेमी गिरफ्तार

ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में ऑटो चालक की भी भूमिका हो सकती है। इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सरकंडा क्षेत्र में भी ऑटो में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने की घटना सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस ने लोगों, खासकर बुजुर्गों से अनजान लोगों की बातों में न आने और सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Raigarh Theft Case : सूने मकान और ट्रेन में चोरी, अलग-अलग वारदातों में कैश-जेवरात पर हाथ साफ

RSS Chief Mohan Bhagwat Raipur Visit: तीन दिन रायपुर में रहेंगे संघ प्रमुख, हिंदू सम्मेलन से युवा संवाद तक व्यस्त कार्यक्रम
NDPS Act Raipur Verdict : NDPS के दो मामलों में कड़ा फैसला: नशीले कैप्सूल बेचते पकड़े गए दो दोषियों को 10-10 साल कैद, गांजा तस्करी में सात साल की सजा
Naxal Affected Districts India : देश में अब सिर्फ 6 जिले नक्सल प्रभावित, बस्तर में निर्णायक अभियान की तैयारी तेज
Raipur Hanging Body Case: तालाब किनारे सुबह की सैर में दिखा डरावना मंजर
Durg Cash Theft : कारोबारी की कार का शीशा तोड़ 4.90 लाख की चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?