सीजी भास्कर, 05 अगस्त : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा (Container Accident) टल गया। शहर के व्यस्त बरौंडा चौक पर स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा कंटेनर की चपेट में आकर उसके नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद छात्रा घबराहट के कारण बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी।
यह भी पढ़ें : Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर
स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, भलेसर निवासी दिव्या कुर्रे मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे आशीबाई कन्या शाला से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रही थी। शाम करीब 5:02 बजे बरौंडा चौक पर सड़क पार करते समय सिग्नल खुलने के बाद पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही छात्रा कंटेनर के नीचे फंस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना देख लोगों की सांसें थम गईं।
यह भी पढ़ें : Korba Murder Case : फिल्म देखने को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद
पुलिस जवानों की तत्परता से बची जान
हादसे (Container Accident) के समय ड्यूटी पर तैनात आरक्षक फलेश वर्मा और आरक्षक विजय साहू ने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को कंटेनर के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से छात्रा की जान बच गई।
यह भी पढ़ें : PoK Crisis : पीओके के हालात पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला
घबराहट और सदमे के कारण छात्रा बेहोश हो गई थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बताते हुए घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Stunt Video : चलती कार में स्टंट पर हाई कोर्ट सख्त, SSP से मांगा हलफनामा
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
बरौंडा चौक पर हुई यह पूरी घटना (Container Accident) पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
यह भी पढ़ें : CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
स्थानीय लोगों ने बरौंडा चौक को शहर का सबसे व्यस्त चौराहा बताते हुए स्कूल समय में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें : Fertilizer Crisis Gariaband : गरियाबंद में खाद संकट गहराया, ओडिशा से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर किसान



