सीजी भास्कर, 03 नवम्बर । रायगढ़ जिले में मवेशियों की तस्करी का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ओडिशा के बूचड़खाने ले जाए जा रहे 6 गौवंश को बरामद किया है। इस मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत की है। (Raigarh Cattle Smuggling Case)
यह भी पढ़ें : Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले
मुखबिर की सूचना पर बांधापारा मार्ग पर की गई घेराबंदी : Raigarh Cattle Smuggling Case
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बांधापारा के रास्ते एक व्यक्ति मवेशियों को भूखे-प्यासे और क्रूरतापूर्वक ओडिशा की ओर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और ग्राम सिहारधार निवासी मनकितन यादव को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : Rajnandgaon cow smuggling case : महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 5 गौवंश मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे छह गौवंश
पूछताछ के दौरान पुलिस ने मवेशियों को ले जाने से जुड़े दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने मवेशियों को अवैध तरीके से ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 6 गौवंश जब्त कर लिए।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की संबंधित धाराओं और पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
मवेशी तस्करी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान जारी : Raigarh Cattle Smuggling Case
पुलिस के अनुसार, रायगढ़ और आसपास के इलाकों से मवेशियों को ओडिशा और झारखंड की ओर ले जाने के लिए लैलूंगा, छाल और धरमजयगढ़ के रास्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले भी लैलूंगा क्षेत्र में पिकअप वाहन में मवेशियों को ले जाने का मामला सामने आया था। उस कार्रवाई में पुलिस ने मवेशियों और पिकअप समेत करीब 11 लाख 4 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की थी।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार



